आज़मगढ़:नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शपथ ग्रहण विजय यादव

आजमगढ़ 12 जुलाई। नेहरू हाल के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष, जिला पंचायत विजय यादव को शपथ दिलायी गयी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष, विजय यादव द्वारा 84 नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलायी गयी।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जीत हासिल करने वाले सपा के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव को नेहरू हाल में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की मौजूदगी में 83 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद अध्यक्ष विजय यादव ने सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष विजय यादव को सभी समितियां गठित करने का सर्व सम्मति से अधिकार दिया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, , चंद्रदेव यादव करैली , पूर्व सांसद रमाकांत यादव,विधायक विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ,विधायक आलमबदी , नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामबुझारत यादव,पल्हनी ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार यादव,जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव, छात्र नेता एवं विजय यादव के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के दौरान चुनाव संचालक रहे वेदप्रकाश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सपा नेता शैलेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान राजेश यादव बैठौली आदि भी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमतगढ़ आज़मगढ़:अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई,एक व्यक्ति घायल,12:00 बजे रात्रि में हुई घटना

Mon Jul 12 , 2021
रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी नगर पंचायत अजमतगढ़ में करीब 1:00 बजे रात्रि में एक गाड़ी जीयनपुर से आते वक्त अजमतगढ़ अंबेडकर मूर्ति के पहले पेड़ से टकरा गई और अनियंत्रित होकर तीन-चार चक्कर ऊपर से नीचे की तरफ पलट गई,और काफी क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि,गाड़ी भारतीय स्टेट बैंक […]

You May Like

Breaking News

advertisement