आज़मगढ़:प्यार, धोखा फिर जिद और अब शादी

प्यार, धोखा फिर जिद और अब शादी

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
बुढ़नपुर आजमगढ़ यह किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि मुंबई की लड़की और आजमगढ़ के लड़के की कहानी है। पुलिस के कड़े रुख के बाद मंगलवार को कोर्ट में शादी हो गई। लड़का मुंबई में पिछले वर्ष ही काम करने गया था और फिर 3 दिन में ही प्रेम कहानी शुरू हो गई। 3 दिन की मुलाकात के बाद ही वहीं मंदिर में शादी हुई। बाद में घर आए प्रेमी ने नम्बर ब्लाक किया तो प्रेमिका ने मुम्बई से आजमगढ़ का सफर तय किया। आजमगढ़ के संजरपुर निवासी आकाश यादव 1 वर्ष पूर्व काम की तलाश में मुंबई गए थे। AC मैकेनिक आकाश की मुलाकात काम के दौरान राधिका ठाकुर से हुई। तीन दिन की मुलाकात के बाद ही दोनों ने शादी कर ली। और वहीं साथ रहने लगे। आकाश यादव ने राधिका को बड़े-बड़े सपने दिखाकर जाल में फंसाया था। 8 महीने के बाद आकाश यादव मुंबई से अपने घर आजमगढ़ आ गया। जब प्रेमिका का फोन आता तो फोन पर गाली देने के साथ नम्बर भी ब्लाक कर दिया। जिसके बाद परेशान होकर राधिका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र लेकर राधिका को जिले के सरायमीर थाने भेजा गया। पुलिस की सुरक्षा में राधिका जब प्रेमी के घर पहुंचकर सारी सच्चाई बताई तो परिजनों ने साथ देने की बात कही। मंदिर में राधिका ठाकुर से शादी कर 8 महीने बाद गाड़ी के पेपर लाने के बहाने आकाश मुंबई से घर वापस आ गया। इस दौरान जब राधिका फोन करती तो उसे गालियों के साथ जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इससे आजिज आकर राधिका ने प्रेमी के घर आने का फैंसला किया। सरायमीर थाने के इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने इस मामले में जब युवक आकाश को थाने बुलाया गया तो पहले वह मुकर रहा था। जब मुकरने पर मुकदर्मा दर्ज करने की बात हुई तो आकाश व उसके परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। आकाश व राधिका की दोबारा शादी जिले के भंवरनाथ मंदिर में 21 अगस्त को शादी कराई गई। 24 अगस्त को कोर्ट में वैवाहिक प्रमाण-पत्र बन रहा है। शादी करा रहे वकील प्रवीण सिंह ने बताया कि यह दोनों लोग शादी पहले ही कर चुके हैं। इस कारण नोटर एक्ट की धारा 13 के तहत प्रमाण-पत्र जारी किया जा रहा है।
वी वी न्यूज़ तहसील संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लखनऊ:समाजवादी पार्टी का मिशन 2022 के लिए बड़ादांव पुरबिया यूथ के आइकॉन समर सिंह को किया पार्टी में शामिल

Tue Aug 24 , 2021
*लखनऊ से संवाददाता अखिलेश सिंह की खास रिपोर्ट: *लखनऊ:समाजवादी पार्टी का मिशन 2022 के लिए बड़ादांव पुरबिया यूथ के आइकॉन समर सिंह को किया पार्टी में शामिल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने लगभग अपनी कमर कसने की तैयारी कर ली है। आज सपा मुखिया अखिलेश […]

You May Like

advertisement