आज़मगढ़:रौनापार थानाध्यक्ष लाइन हाजिर कांग्रेस पार्टी ने किया धरना समाप्त

आजमगढ़ 06 जुलाई– गत दिनांक 29 जून 2021 को ग्राम पलिया, थाना रौनापार तहसील सगड़ी में ग्राम प्रधान मुन्ना पासवान एवं पुलिस के बीच मारपीट हुई थी। ग्राम प्रधान मुन्ना पासवान पर पुलिस द्वारा एफ0आई0आर0 दर्ज की गई। उसी के दृष्टिगत कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व पार्टी के पदाधिकारीगण धरना पर बैठे थे। इसी क्रम में आज पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान मुन्ना पासवान के परिवार वालों एवं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष से बातचीत की गई, उन लोगों की मांग थी। एस0ओ0 रौनापार को हटाया जाए व उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। जिसके दृष्टिगत एस0ओ0 रौनापार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया एवं उक्त प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच करने के लिए एस0डी0एम0 लालगंज को नामित किया गया है। इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा धरना समाप्त की गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष एन के सिंह ने पूर्णिया के विकास के लिए सभी मान्यनियों को एकजुट हो आगे आने की अपील की

Wed Jul 7 , 2021
पूर्णिया संवाददाता पूर्णिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष एन के सिंह (नंद किशोर सिंह)ने पूर्णिया प्रमंडल के मजबूत विकास के लिए छह सूत्री सुझाव दिए है।यह सुझाव उन्होंने पूर्णिया प्रमंडल में कई वरिष्ठ मंत्रियों के सरकार में होने (रहने)तथा केंद्रीय मन्त्रिमण्डल में पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा के शामिल होने की संभावना […]

You May Like

advertisement