रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सपा ने मनाई डा0 राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि
आजमगढ़। सपा कार्यालय पर समाजवादी विचारक व चिन्तक डा0राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाई गयी। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डा0लोहिया देश व दुनिया में अन्याय व शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद किया। नाइन्साफी के विरूद्ध लड़ाई लड़ते हुए कई बार जेल गये। सन् 1942 में ’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के नारे के साथ देश का नेतृत्व किया। वे हमेशा गरीबी, बेरोजगारी, मॅहगाई, किसानों की समस्या, साम्प्रदायिकता को लेकर संघर्ष करते रहे।
आज देश की वर्तमान परिस्थिति में उनके विचार प्रासंगिक हैं। उनके विचारों पर ही देश इन्सानियत का राज कायम किया जा सकता है। डा0लोहिया आरक्षण के पक्षधर थे।
गोष्ठी में विधायक नफीस अहमद, एम0एल0सी0 राकेश यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत विजय यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, डा0रामदुलार राजभर, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, पूर्व एम0एल0सी0 कमला यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, रामजग राम, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, हरिप्रसाद दूबे, लालमनि राजभर, बबिता चौहान, प्रेमा यादव, सिंगारी गौतम, किरन श्रीवास्तव, अनीता सरोज, सपना निषाद, विनित राय, रामआसरे राय, डा0हरिराम सिंह चादव, राजनरायन यादव, रामआसरे चौहान, राजाराम सोनकर, पारसनाथ सोनकर, शिवनरायन सिंह, राजेश सरोज, शिवसागर आदि उपस्थित थे।