
मेहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के उसरी पिथौरपुर गांव मे बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई गयी पिथौरपुर गाँव मे निर्मित बाबा साहब की मूर्ति के यहाँ कार्यक्रम का आयोजन किया गया सभी ग्रामवासियों ने कार्यक्रम मे चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया वहा पर उपस्थित लोगो ने बाबा साहब की आरती के साथ पूजन अर्चन किया वहा पर उपस्थित बच्चो ने बाबा साहब के जयकारे से क्षेत्र को गुंजयमान कर दिया मुख्य अतिथि के रूप मे प्रधान पति अशोक सिंह ने माल्यार्पण करके बताया की बाबा साहब संविधान के निर्माता रहे उन्होंने दलित शोषित वंचितो की लडाई लडी कहा की बबाबा साहब ने समाज मे व्याप्त बुराइयों को समाप्त कर एक समाज सुधारक के रुप मे काम किया इस मौके पर अध्यक्ष रंजीत कुमार, उपाअध्यक्ष प्रभाकर कुमार, कोषा अध्यक्ष नागेंद्र, कमलेश मास्टर, विमलेश मास्टर, डाक्टर भरत, पूर्व प्रधान भानु राम, पूर्व प्रधान प्रदीप, सतीश मास्टर, राजेंद्र मास्टर, शिवकुमार मास्टर,पिंटू उर्फ़ इन्द्रेश कुमार, सुनील, राजेंद्र,आदि गांव के सभी लोग उपस्थित रहे।


