बाबा साहेब के विचार समाज को दिशा दे रहे हैं : डॉ. राम भक्त लांग्यान

नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 13 अप्रैल : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के योग भवन में “डॉ. भीमराव अंबेडकर: सामाजिक क्रांति और राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ . भीमराव अम्बेडकर की शिक्षाओं के प्रचार- प्रसार के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. राम भक्त लांग्यान (पूर्व आईएएस एवं अध्यक्ष, अंबेडकर भवन कुरुक्षेत्र) ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने में अत्यंत प्रासंगिक हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने एक-एक क्षण शिक्षा को प्राप्त करने में लगाया। उनका जीवन हमारे लिए एक आदर्श है। हम सभी को उनके संघर्षपूर्ण जीवन से शिक्षा लेकर अपना-अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बाबा साहेब की शिक्षाओं से संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया, जिससे वे उनके विचारों और शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सकें। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित सभी को गहराई से प्रभावित किया।
इसके साथ ही सांसद नवीन जिन्दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए किए गए प्रयासों पर आधारित एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसने छात्रों में राष्ट्रभक्ति और जागरूकता की भावना को और प्रबल किया।
इस अवसर पर निबन्ध लेखन, स्लोगन लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता 30 मेधावी छात्रों को नकद राशि व आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
इन छात्रों में प्राची, देवर, सुजल, अर्पिता, मेघराज, पलक, ज्योति रानी, मनस्वी, एंजेल अरोड़ा, हिमांशी, मन्नत, नीति, दैविक, साधिका दीक्षित, नंदिनी वर्मा, कार्तिक, सोमेश, सन्वी, गौरव सैनी, इंद्रजीत सिंह, विनायक भाटिया, शिव अरोड़ा, युवानी, हविशा मेहरा, तनित धीमान, यथार्थ गर्ग, जसन, कुश करण, अनहद और यशी शामिल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों को सांसद नवीन जिन्दल की ओर से बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तक और राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए गए।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का मानना है कि नवीन जिन्दल फाउंडेशन निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करता रहेगा, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों से युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर एक बेहतर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए उन्होंने विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया बैसाखी का पर्व

Tue Apr 14 , 2026
कृषि संकाय के विद्यार्थियों और प्रगतिशील किसानों ने लगाई उत्पादों की प्रदर्शनी, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया उद्घाटन। पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 13 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सोमवार को बैसाखी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। कृषि संकाय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के काफी […]

You May Like

advertisement