बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले—सीएमओ डॉ एन. आर. वर्मा

अम्बेडकर जयंती पर सीएमओ कार्यालय में माल्यार्पण व विचार गोष्ठी का आयोजन

  आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन. आर. वर्मा , एडिशनल सीएमओ डॉ अब्दुल अजीज, डिप्टी सीएमओ डॉ अविनाश झा, डिप्टी सीएमओ डॉ आलेंद्र कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 इसके उपरांत सीएमओ सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन. आर. वर्मा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उनके सिद्धांतों, समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें।
  एडिशनल सीएमओ डॉ अब्दुल अजीज ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहब ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार हमें मानवता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
 डिप्टी सीएमओ डॉ अविनाश झा ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए।
  डिप्टी सीएमओ डॉ आलेंद्र कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की सीख देता है। उनके सिद्धांतों का अनुसरण कर हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।
  कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

                                    

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाते हुए श्री जमील ने मछली पालन का किया विस्तार

Tue Apr 14 , 2026
30 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत एस.एफ. फिश फार्म का कर रहे हैं संचालन महासमुंद 14 अप्रैल 2026/ जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भुरकोनी के प्रगतिशील मत्स्य कृषक श्री अब्दुल जमील ने अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रधानमंत्री […]

You May Like

advertisement