आधुनिक भारत की स्वप्न दृष्टा एवं निर्माणकर्ता हैं बाबासाहेब अंबेडकर: रामलखन रत्नाकर

जांजगीर चांपा, 16 अप्रैल, 2022/ “आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा एवं निर्माणकर्ता हैं बाबा साहेब अंबेडकर” उपरोक्त कथन सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला में मुख्य अतिथि राम लखन रत्नाकर ने सूर्याश प्रांगण सिवनी में कही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने आजादी के पूर्व मानव मात्र के लिए बेहतर सोच के साथ कार्य करना आरंभ कर किया था‌। मानवीय कल्याण एवं सभी मनुष्यों का विकास की परिकल्पना उन्होंने आजादी के पूर्व किया था जिसको मूर्त रूप भारत के संविधान निर्माण करते हुए प्रदान किया जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकारों के साथ अपने विकास की स्वतंत्रता है। सही मायनों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माण कर्ता हैं। व्याख्यानमाला की अध्यक्षता सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक आर.एल. सूर्यवंशी ने किया। व्याख्यानमाला में रमेश पैगवार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, ए.आर. सूर्यवंशी,  लक्ष्मण पैगवार, सुखराम गरेवाल, डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी एवं रामनारायण प्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे। व्याख्यानमाला से पूर्व उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने बोधिसत्व, भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। व्याख्यानमाला का संचालन ताराचंद रत्नाकर ने किया।
      बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जयंती “ज्ञान दिवस” पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो पी.एस.सी. पेटर्न पर आधारित था। “विश्व ज्ञान के प्रतीक” बाबा साहब के जयंती पर युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। भारतीय संविधान में दिए गए समानता के सिद्धांत का एक बेहतरीन उदाहरण परीक्षार्थियों में देखने को मिला जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने परीक्षा में भागीदारी किया।
     सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के समन्वयक हरदेव टंडन के निर्देशन में परीक्षा संचालन में रामनारायण प्रधान, डॉ. ईश्वरी सूर्यवंशी, देव कुमार सूर्यवंशी, प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी, मोहरसाय खरसन, संजय पैगवार, रमेश दास खड्ग का विशेष सहयोग रहा।
       व्याख्यानमाला के पश्चात 27 मार्च को आयोजित सामान्य ज्ञान महा महोत्सव में उत्कृष्ट स्थान बनाने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें वरिष्ठ वर्ग में प्रथम गुलशन सूर्यवंशी सकरेली (बाराद्वार) को 5100 रुपए की पुरस्कार राशि, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र, जोगीडीपा के हरनारायण मधुकर पिता श्री धरम लाल मधुकर द्वितीय को 2100₹, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र एवं शिवा कुमार पिता श्री हरिप्रसाद जोगीडीपा तृतीय को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जूनियर (कनिष्ठ) वर्ग में प्रथम निर्भय झलरिया को 3100₹ मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, पोड़ी (सीपत) के इंद्र  प्रकाश शेष पिता राजेश शेष द्वितीय को 500₹, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं इंदु रात्रे पिता विश्वजीत रात्रे सारागांव तृतीय स्थान को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ  जे.ई. ई./ नीट के  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के जे.ई. ई. वर्ग में सूरज कुमार पिता दिलीप कुमार परसदा (वेद) बिलासपुर ने प्रथम को 2550 ₹,मोमेंटो प्रशस्ति पत्र, राहुल सक्सेना पिता दिलीप कुमार सक्सेना सरकंडा (बिलासपुर) द्वितीय को 550 ₹,मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं श्रेयांश कुमार सक्सेना पिता दिलीप कुमार सक्सेना सरकंडा (बिलासपुर) तृतीय को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। नीट में काजल झलरिया पिता जामन लाल झलरिया सारागांव प्रथम को 2550 ₹,मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र , वैभवी लश्कर पिता उत्तम लश्कर बिजौर (बिलासपुर)  द्वितीय को  550 ₹,मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं परमेश्वर प्रसाद पिता रामकिशन सूर्यवंशी लच्छनपुर (बाराद्वार) ने तृतीय स्थान को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

     उक्ताशय की जानकारी देते हुए आचार्य शिव प्रधान ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ साथ ही पी.एस.सी. पैटर्न पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सुचारू बनाने में फिरत किरण, मनहरण लाल, हंसराज, बी.आर. राणा, नरेंद्र हंस, सरदेश लदेर, जयप्रकाश खरे, सुमन लदेर, शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी, संजय फर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी शिक्षा सत्र से स्वामी आत्मानंद स्कूलों की प्रत्येक कक्षा में 50 विद्यार्थियों को प्रवेश दें - कलेक्टर

Sat Apr 16 , 2022
जांजगीर चांपा, 16 अप्रैल, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने जिले में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की सभी कक्षाओं में आगामी शिक्षा सत्र से 40 के स्थान पर 50 बच्चों को प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर […]

You May Like

Breaking News

advertisement