बकरीद पर खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह रोक, सोशल मीडिया पर भी रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

बकरीद पर खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह रोक, सोशल मीडिया पर भी रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अविनाश सिंह ने की, वहीं एसएसपी अनुराग आर्य समेत तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक में साफ कहा गया कि इस बार खुले में कुर्बानी नहीं होगी। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी पूरी तरह पाबंदी रहेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर कुर्बानी के फोटो और वीडियो शेयर करने पर भी सख्ती से नजर रखी जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि कुर्बानी चिन्हित स्थानों पर ही हो और बच्चों को समझाया जाए कि वे कोई वीडियो न बनाएं और न ही उसे इंटरनेट पर डालें। साथ ही कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष खुले में न फेंके जाएं बल्कि जमीन में दबा दिए जाएं। नगर निगम की ट्रॉलियां इन अवशेषों को इकट्ठा करेंगी और जरूरत पड़ने पर दूसरी बार भी इलाके में भेजी जाएंगी।
डीएम अविनाश सिंह ने कहा त्योहारों का मकसद भाईचारा बढ़ाना है। हमें गंगा-जमुनी तहज़ीब को कायम रखना है। किसी भी तरह की शरारत या कानून तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने भी सख्त लहजे में कहा कि परंपरागत जगहों पर ही नमाज पढ़ी जाए और कुर्बानी उसी जगह पर दी जाए जो पहले से तय हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी को कोई जानकारी देनी है लेकिन वह अपनी पहचान छिपाना चाहता है तो हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने कहा कि नगर निगम की तरफ से तीनों दिन साफ-सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था पुख्ता रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी के अवशेष नालियों या सड़कों पर न फेंके जाएं। बैठक में एडीएम पूर्णिमा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी साउथ अंशिका वर्मा सहित तमाम अधिकारी और पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिन से लापता मासूम का शव मिला सीवर लाइन में, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Mon Jun 2 , 2025
तीन दिन से लापता मासूम का शव मिला सीवर लाइन में, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : संजयनगर में तीन दिन पूर्व लापता हुए आठ वर्षीय मासूम का शव सोमवार को घर से चंद कदम की दूरी पर सीवर लाइन में पड़ा मिला। शव मिलते […]

You May Like

Breaking News

advertisement