बलिया।जिंदगी की जंग हार गया आतंकी हमले में घायल बलिया का लाल

बलिया।

जिला बलिया…

जिंदगी की जंग हार गया आतंकी हमले में घायल बलिया का लाल
-दिल्ली से पैतृक गांव पहुंचा सीआरपीएफ जवान का शव
-गार्ड ऑफ आनर से जवानों ने साथी को दी अंतिम विदाई सम्मान

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान :-बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया पुलवामा आतंकी हमले में घायल सीआरपीएफ जवान अजय कुमार तिवारी की मौत दिल्ली स्थित पर्क अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों सहित इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जवान का शव पैतृक गांव पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने लाल की अंतिम झलक पाने को बेताब दिखे।
हल्दी थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र स्व. बिंदेश्वरी तिवारी सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलवामा में तैनात थे। 26 नवंबर 2020 को आतंकी हमले में अजय कुमार तिवारी घायल होने के एक सप्ताह बाद कोमा में चले गए थे। उनके ब्रेन का ऑपरेशन पुलवामा में ही किया गया। फिर चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, जहां पर्क अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा गुरुवार की सुबह वाराणसी पहुंचा। वहां
पहड़िया (वाराणसी) स्थित सीआरपीएफ 95 बटालियन के जवान पार्थिव शरीर लेकर सड़क मार्ग से पैतृक गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी माटी के लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पत्नी निशा, पुत्री अंजली, पुत्र मोहित व अंकुश का रोते-रोते बुरा हाल था। जवान का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर किया गया, जहां सीआरपीएफ जवानों ने अपने साथी को गार्ड आफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ज्ञानरंजन, एसआई बीके शर्मा, हवलदार अभिमन्यु व राकेश कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान संजय कुमार ओझा, समाजसेवी नितेश कुमार सिंह, अवधेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, गोपाल जी गुप्ता, विजय तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इनसेट

…जब बेटे को सीने से लगाने की कोशिश करने लगी बूढ़ी मां

बलिया। 95 वर्षीय बूढ़ी मां कौशल्या को जैसे ही पता चला कि उनके जिगर का टुकड़ा अजय अब दुनिया में नहीं रहा, वह टूट गई। उन्हें काठ मार गया। दरवाजे पर रखे बेटे के शव के पास पहुंची बूढ़ी मां उसे सीने से लगाने की कोशिश करने लगी। मां का यह ममत्व देख, वहां उपस्थित हर किसी की आंखों का कोर भींग गया और जुबां से सिर्फ यही आवाज निकली की मां तो मां होती है।विधाता तूने क्या किया।
बताया जा रहा है कि अजय पूरे परिवार के साथ फरवरी 2020 में पैतृक गांव बगही में अपने भतीजे के शादी में आए थे। शादी के बाद अजय मां कौशल्या से कह कर गए थे कि अगली बार आऊंगा तो बेटे मोहित का यज्ञोपवीत संस्कार करूंगा, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। पत्नी निशा व बेटी अंजलि का तो रोते-रोते बुरा हाल है। बड़े भाई विजय व कृष्ण कुमार को तो काठ सा मार गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬਿਜਲੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਝੰਡਾ ਲਹਿਰਾ ਕੇ 1 ਮਈ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਯਾਦ-ਰਕੇਸ਼ ਸੈਣੀ

Sun May 2 , 2021
ਬਿਜਲੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਝੰਡਾ ਲਹਿਰਾ ਕੇ 1 ਮਈ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਯਾਦ-ਰਕੇਸ਼ ਸੈਣੀ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 1 ਮਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ `ਤੇ ਅੱਜ ਜਿ਼ਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਚਾਰ ਡਵੀਜਨਾਂ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਮੰਡਲ, ਜ਼ੀਰਾ ਮੰਡਲ, ਸ਼ਹਿਰੀ ਮੰਡਲ, ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਮੰਡਲ ਅਤੇ ਸਬ ਅਰਬਨਨ ਮੰਡਲ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਸਬ ਡਵੀਜਨਾਂ ਵਿਚ ਬਿਜਲੀ […]

You May Like

advertisement