बलिया पुलिस द्वारा महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन में भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की 315 पेटी शराब( कीमत लगभग 17, लाख 70,000हजार रू0) को किया बरामद

थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन में भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की 315 पेटी शराब( कीमत लगभग 17, लाख 70,000हजार रू0) को किया गया बरामद ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एंव प्रभारी निरीक्षक बैरिया श्री विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 09.01.2026 को थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री मयंक कुमार मय हमराह पुलिस टीम के साथ दोकटी बैरिया बार्डर के रेगुलेटर पुल पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मौजूद थे कि तभी सामने दोकटी मार्ग की तरफ से आती हुई एक महिन्द्रा बोलेरो MAXX पिकअप दिखाई दी जिसे चेक करने के मकसद से रोकने के लिए टार्च की रोशनी से इशारा देकर रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस वालो को देखते ही चालक द्वारा वाहन की गति को और तीव्र कर लिया और तेजी से भागने लगा अवैध वस्तु का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा अपने अपने वाहनो से गाड़ी का पीछा करने लगे तभी वाहन चालक द्वारा गाड़ी को सेवादास मठिया के पास ही स्थित खेत में उतार लिया किन्तु आगे भागने का कोई अन्य मार्ग न देखकर वाहन चालक गाड़ी को वही खड़ा करके अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा । वाहन महिन्द्रा बोलेरो MAXX पिकअप को चेक किया गया तो वाहन में 44 पेटी रायल स्टैग बोतल (750 एम0एल0 की प्रत्येक बोतल ) प्रत्येक पेटी में 12 अदद बोतल,11 पेटी रायल स्टैग बोतल(375एम0एल0 की प्रत्येक बोतल)प्रत्येक पेटी मे 24 अदद बोतल ,135 पेटी आफिसर च्वाइस पाउच (180एम0एल0 की प्रत्येक पाउच) प्रत्येक पेटी में 48 अदद पाउच ,50 पेटी 8पीएम पाउच (180एम0एल0 की प्रत्येक पाउच ) प्रत्येक पेटी में 48 अदद पाउच ,10 पेटी हण्टर बीयर केन (500एम0एल0 की प्रत्येक केन) प्रत्येक पेटी में 24 अदद केन , 51 पेटी आफ्टर डार्क ब्लू पाउच (180 एम0एल0 की प्रत्येक पाउच ) प्रत्येक पेटी में 48 अदद पाउच ,8 पेटी बकार्डी ब्लैक बोतल ( 750एम0एल0 की प्रत्येक बोतलः) प्रत्येक पेटी में 12 बोतल , 6 पेटी मैजिक मोमन्ट बोतल (750एम0एल0 की प्रत्येक बोतल ) प्रत्येक पेटी में 12 बोतल इस प्रकार कुल 315 पेटी में कुल मात्रा 2780.04 ली0 अंग्रेजी शराव बरामद हुई। ई-चालान ऐप पर महिन्द्रा बोलेरो MAXX वाहन नं0 UP60CT1187 को चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम नितेश कुमार पुत्र हरेराम यादव निवासी बडका नगर मुरली छपरा जनपद बलिया दिखा रहा है । अतः उपरोक्त बरामदगी के क्रम में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 14/2026 धारा 60(1)/63 IPC बनाम 1.वाहन स्वामी नितेश कुमार पुत्र हरेराम यादव निवासी बडका नगर मुरली छपरा जनपद बलिया 2.वाहन चालक महिन्द्रा बोलेरो MAXX पिकप नं0 UP60CT1187 के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 14/2026 धारा 60(1)/63 आबकारी अधि0 थाना बैरिया जनपद बलिया।
बरामदगी का विवरण-*
- 44 पेटी रायल स्टैग बोतल (750 एम0एल0 की प्रत्येक बोतल ) प्रत्येक पेटी में 12 अदद बोतल,11 पेटी रायल स्टैग बोतल(375एम0एल0 की प्रत्येक बोतल)प्रत्येक पेटी मे 24 अदद बोतल ,135 पेटी आफिसर च्वाइस पाउच (180एम0एल0 की प्रत्येक पाउच) प्रत्येक पेटी में 48 अदद पाउच ,50 पेटी 8पीएम पाउच (180एम0एल0 की प्रत्येक पाउच ) प्रत्येक पेटी में 48 अदद पाउच ,10 पेटी हण्टर बीयर केन (500एम0एल0 की प्रत्येक केन) प्रत्येक पेटी में 24 अदद केन , 51 पेटी आफ्टर डार्क ब्लू पाउच (180 एम0एल0 की प्रत्येक पाउच ) प्रत्येक पेटी में 48 अदद पाउच ,8 पेटी बकार्डी ब्लैक बोतल ( 750एम0एल0 की प्रत्येक बोतलः) प्रत्येक पेटी में 12 बोतल , 6 पेटी मैजिक मोमन्ट बोतल (750एम0एल0 की प्रत्येक बोतल ) प्रत्येक पेटी में 12 बोतल, कुल 315 पेटी में कुल मात्रा 2780.04 ली0 अंग्रेजी शराब । कीमत लगभग 17,70,000 रूपये।
- एक अदद वाहन महिन्द्रा बोलेरो MAXX पिकअप नं0 UP60CT1187
अभियुक्तगण का नाम पता – - वाहन स्वामी नितेश कुमार पुत्र हरेराम यादव निवासी बडका नगर मुरली छपरा जनपद बलिया
2.वाहन चालक महिन्द्रा बोलेरो MAXX पिकअप नं0 UP60CT1187 नाम पता अज्ञात
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री मयंक कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया
2.का0 विजय यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
3.का0 निलेश शर्मा थाना बैरिया जनपद बलिया
4.का0 अखिलेश गुप्ता थाना बैरिया जनपद बलिया




