बलिया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छठे दिन भी कराये गरीबों को भोजन

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश

बलिया कोरोना काल में हर कोई प्रभावित है,लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी लोग व संगठन हैं जो कोरोना योद्धा के रूप में जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,बलिया के सेवा विभाग के निर्देशन स्वयंसेवकों द्वारा पिछले छह दिनों से भोजन का निर्माण कर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही साथ विभिन्न नर्सिंग होम्स में भर्ती मरीजों जो दूर दराज से आये हैं और जिनको लॉकडाउन की वजह से दुकानें बंद होने के कारण खाने पीने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, उनको भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।प्रतिदिन लगभग 300 भोजन पैकेट का वितरण किया जाता है सेवा-कार्य के छठवें दिन भी संघ के स्वयसेवकों द्वारा चित्तू पाण्डेय चौराहा पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को, विभिन्न सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटलों के साथ ही साथ रेलवे स्टेशन पर दूर दराज से आये यात्रियों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया।
इस सेवा कार्य में आज जिला प्रचारक सत्येंद्र जी,डॉ सन्तोष तिवारी,रवि सोनी,आशीष गुप्ता,संजय वर्मा,राजेश गुप्ता, मन्टू,विनोद कुमार वर्मा,मारुति नन्दन,रमेश सिंह,पंकज,सुरेंद्र सोनी,मनोज कुमार आदि नें अपना सहयोग किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया ।जाकिर हुसैन ने किया गरीबों में वस्त्र व माक्स, सैनिटाइजर का वितरण

Fri May 7 , 2021
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश बलिया उत्तर प्रदेश क्षेत्र के बलिया में कांग्रेसी नेता जाकिर हुसैन ने अलविदा जुम्मे के अवसर पर गरीबों में वस्त्र व माक्स, सैनिटाइजर का किया वितरण! साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी जी के आदेशों के अनुसार भी […]

You May Like

advertisement