श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण/ परिवहन व व्रिकी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार व थानाध्यक्ष सहतवार दिनेश कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
दिनांक 15.09.2024 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 श्री अशोक कुमार शुक्ल मय हमराह फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना के आधार पर 01 नफर अभियुक्त राहुल यादव पुत्र लाल चन्द्र यादव निवासी ककरटी सुअरहा थाना बांसडीह जनपद बलिया को 01 अदद बड़े बैग में 7 पेटी 8PM अंग्रेजी पाउच की भरी हुयी कुल 336 पाउच व अन्य एक अदद बैग में भरी हुयी 8PM अंग्रेजी पाउच 144 पाउच कुल 480 पाउच एक पाउच 180 ML की कुल मात्रा 84.6 लीटर अवैध अंग्रेजी ठेका शराब के साथ परसिया मोड़ सरकारी स्कूल के पास से समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 242/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0 242/2024 धारा धारा 60 EX,ACT थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- - राहुल यादव पुत्र लाल चन्द्र यादव निवासी ककरटी सुअरहा थाना बांसडीह जनपद बलिया
बरामदगी का विवरण- - 01 अदद बड़े बैग मे 7 पेटी 8PM अंग्रेजी पाउच की भरी हुयी कुल 336 पाउच व अन्य एक अदद बैग मे भरी हुयी 8PM अंग्रेजी पाउच 144 पाउच कुल 480 पाउच एक पाउच 180 ML की (कुल मात्रा 84.6 लीटर) अवैध अग्रेजी ठेका शराब
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- - उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ल थाना सहतवार जनपद बलिया ।
- का0 अनिल कुशवाहा थाना सहतवार जनपद बलिया ।
- का0 मो. आसिफ थाना सहतवार जनपद बलिया ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस