ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 13 जनवरी को पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध।

ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 13 जनवरी को पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
कैमरामैन – अंकित शर्मा।

कुरुक्षेत्र 12 जनवरी :- जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 13 जनवरी को अमावस्या होने की वजह से काफी संख्या में नजदीकी जिलों कैथल, जींद, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र जिले से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। इसलिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अमावस्या के दृष्टिगत ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में इक्टठा होने व धार्मिक अनुष्ठïन करने पर 13 जनवरी 2021 को प्रतिबंध लगाया गया है।
जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने मंगलवार को जारी आदेशों में कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के मध्यनजर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के तहत 13 जनवरी 2021 को सायं तक जिला कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर के लिए नायब तहसीलदार थानेसर व पिहोवा सरस्वती तीर्थ के लिए तहसीलदार पिहोवा डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा पर पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठïन करने के लिए ना आए और प्रशासन का सहयोग करे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकर सक्रांति पर सूर्योपासना का विशेष महत्व : कौशिक।

Wed Jan 13 , 2021
मकर सक्रांति पर सूर्योपासना का विशेष महत्व : कौशिक। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 बृहस्पतिवार को मकर सक्रांति पड़ने का विशेष महत्व। कुरुक्षेत्र :- भारत देश में वैसे तो बहुत से पर्वो का महत्व मिलता है। इन सब में मकर सक्रांति को भी एक महान […]

You May Like

advertisement