बरेली: अगले महीने बरेली में होगा ब्रज फिल्म फेस्टिवल ,क्रासर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने तैयारियां परखीं

अगले महीने बरेली में होगा ब्रज फिल्म फेस्टिवल ,क्रासर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने तैयारियां परखीं

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : विश्व संवाद केंद्र की ओर से अगले महीने बरेली में एक ब्रज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बरेली पहुंचकर इस आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाव जागृत करने के लिए फिल्मों, विजुअल मीडिया, शार्ट फिल्म, रील्स व डाक्यूमेंटरी को महत्वपूर्ण माध्यम माना जा सकता है।
बातचीत के दौरान संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति के वैश्विक प्रसार एवं प्रचार के लिए सिनेमा एक सशक्त माध्यम है क्योंकि भारतीय अस्मिता की झलकियां सिनेमा में मिलती है और भारतीय सिनेमा भारतीयता की अनूठी पहचान है। अगर कहा जाए कि सिनेमा विश्व बंधुत्व का संवाहक है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाला देश है। फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रभाव जागृत किया जा सकता है।
सह प्रांत प्रमुख कीर्ति जी ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में इस बार बरेली में ब्रज फिल्म फेस्टिवल को आयोजित करने का फैसला किया गया है। यह फेस्टिवल 27 – 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर कई थीम भी बनाए गए हैं। जैसे कि पर्यावरण, समरसता, मेरा गांव, भविष्य का भारत आदि। ऐसे कई विषयों पर डाक्यूमेंटरी को इस फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जायेगा। कीर्ति जी ने बताया कि इस फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों को एवार्ड भी दिया जायेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी चयनित फिल्मों को प्रदर्शित किया जायेगा। कीर्ति जी ने आज अपने बरेली प्रवास के दौरान महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश व उनकी टीम के साथ इस आयोजन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश ने बताया कि लोग मौजमस्ती के लिए रील्स बनाते हैं अगर वह इसको राष्ट्र जागरण की थीम पर बनायें तब वह यहां इंट्री भेज सकते हैं। इसी तरह शार्ट फिल्म, डाक्यूमेंटरी की प्रविष्टि भेजी जा सकती हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: मानवीय संवेदनाओं से परिचय कराते नाटकों के साथ आज थियेटर फेस्ट का हुआ समापन

Mon Sep 25 , 2023
मानवीय संवेदनाओं से परिचय कराते नाटकों के साथ आज थियेटर फेस्ट का हुआ समापन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : थिएटर अड्डा में रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के 15वे दिन कर्मा थिएटर दिल्ली ने नाटक जेबकतरा तथा नक्श थिएटर फरुखाबाद ने नाटक बीमार […]

You May Like

Breaking News

advertisement