सोनम वांगचुक की जबरन अस्पताल भर्ती के विरोध में बरेली प्रतिनिधि मंडल को पुलिस द्वारा किया गया हाऊस अरेस्ट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सोनम वांगचुक की जबरन अस्पताल भर्ती के विरोध में बरेली प्रतिनिधिमंडल को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया ।
भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् एवं शिक्षा सुधारक माननीय सोनम वांगचुक को अनैतिक एवं गैर-लोकतांत्रिक तरीके से उठाकर अस्पताल में भर्ती किए जाने के विरोध में बरेली से किसानों, गांधीवादी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना होने के लिए तैयार था।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में जा रहे इस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सर्वोदय संगम कार्यकर्ता, धरतीपुत्र किसान एवं गांधीवादी विचारक डॉ. हरीश गंगवार सहित अन्य सदस्यों को भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य:
श्री दिनेश दद्दा एडवोकेट (महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) डॉ. हरीश गंगवार (सर्वोदय संगम कार्यकर्ता, गांधीवादी विचारक)
उल्फत सिंह कठेरिया ,सुरेश दिवाकर ,तीरथ मधुकर जगदीश शरण, राम रतन गंगवार ,अरविंद पटेल
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा:
“सोनम वांगचुक जी शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार, पेपर लीक और छात्रों की पीड़ा के खिलाफ साहसपूर्वक आवाज उठा रहे थे। उनकी जबरन अस्पताल भर्ती लोकतंत्र की हत्या है। हम शांतिपूर्ण प्रतिनिधिमंडल के रूप में दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें हाउस अरेस्ट कर दिया। तथा
डॉ. हरीश गंगवार ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा अत्यंत निंदनीय एवं लोकतंत्र विरोधी है।
प्रतिनिधिमंडल की मुख्य मांगें:
सोनम वांगचुक जी को तुरंत रिहा किया जाए और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी निर्णय उनके परिवार एवं उनकी इच्छा के अनुसार लिए जाएं।
शिक्षा सुधार, NEET पेपर लीक और छात्र आत्महत्याओं जैसे गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार तुरंत ध्यान दे।
प्रतिनिधिमंडल पर लगाए गए हाउस अरेस्ट को तुरंत समाप्त किया जाए और उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति दी जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की नगर कार्यालय नैनीताल रोड़ बहेड़ी में संगठन सर्जन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न

Mon Jul 20 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कार्यालय नैनीताल रोड बहेड़ी में संगठन सर्जन अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई ।जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने करी संचालन जिला उपाध्यक्ष अयाज खान ने किया ।बैठक […]

You May Like

Breaking News

advertisement