दीपावली पर अनाथालयों के बच्चों को बांटी गईं खुशियां
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को आर्य समाज अनाथालय के बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। उनसे केक कटवाया उन्हें मिठाई, फल, मोमबत्तियां और फुलझड़ियों के साथ-साथ उनको खुशियां बांटने का भी प्रयास किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार पर क्लब के सदस्यों के साथ आर्य समाज अनाथ आश्रम या वृद्धाश्रम में जाते हैं और उनके साथ त्यौहार मनाकर खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में क्लब के महासचिव सत्येंद्र सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र, अरुणा सिन्हा, आशा शुक्ला, शकुन सक्सेना, मधु वर्मा, शकुन सक्सेना, विध्यान्त भारद्वाज, गौरव सक्सेना, इंद्रदेव त्रिवेदी, सक्षम, समर्थ, प्रवीन सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, मधु सक्सेना, पारुल सक्सेना, इं. डी. डी. शर्मा, पारुल सक्सेना, आराध्या, निर्भय सक्सेना, ल, रश्मि उपाध्याय, शुभा वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रेषक: सुरेन्द्र बीनू सिन्हा
,