बरेली: होटल कर्मचारी का शव होटल के कमरे में पड़ा मिलने से मचा हड़कंप

होटल कर्मचारी का शव होटल के कमरे में पड़ा मिलने से मचा हड़कंप

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली। होटल की छत पर बने कमरे में होटल कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कर्मचारी की ठंड से मौत हो गई। सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। बताया जा रहा है वह बीमार भी चल रहे थे।
लखनऊ के बालामऊ में रहने वाले 60 वर्षीय शिवदयाल कोतवाली के सिविल लाइन स्थित सीताकिरण होटल में काम करते थे। बीती रात काम खत्म करने के बाद वह होटल की छत पर बने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब वह नीचे नहीं आए तो साथियों ने कमरे में जाकर देखा शिवदयाल मृत अवस्था में कमरे में पड़े हुए थे।उनके साथियों ने तुरंत ही इसकी सूचना होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। आशंका जताई जा रही है की शिवदयाल की मौत ठंड की चपेट में आने से हुई है। फिलहाल सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल<br>ने संरक्षित तथा सुरक्षित रेल संचलन के उद्देश्य से सम्पूर्ण मंडल पर रेल पथ पेट्रोलिंग के लिए लगाए सर्तक पहरेदार पेट्रोल मैन

Fri Dec 30 , 2022
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडलने संरक्षित तथा सुरक्षित रेल संचलन के उद्देश्य से सम्पूर्ण मंडल पर रेल पथ पेट्रोलिंग के लिए लगाए सर्तक पहरेदार पेट्रोल मैन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा शरद ऋतु प्रारंभ होते ही संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचलन सुनिश्चित करने के उद्देश्य […]

You May Like

advertisement