बरेली: साहित्यकार राममूर्ति गौतम गगन को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

साहित्यकार राममूर्ति गौतम गगन को मिला साहित्य शिरोमणि सम्मान

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को रोटरी भवन में आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार 86 वर्षीय राम मूर्ति गौतम गगन को उनके साहित्य में अनुरणीय योगदान के लिए साहित्य शिरोमणि सम्मान दिया गया।
सम्मान स्वरूप पगड़ी, हार , शाल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध शायर हिमांशु श्रोत्रिय ‘ निष्पक्ष’ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता और पट कथा लेखक सुरेश ठाकुर विशिष्ट अतिथि समाज सेवी हरिओम गौतम और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद माँ शारदे की वंदना मोहन चन्द्र पांडेय ने बड़े ही मोहक ढंग से की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद साहित्यकार राममूर्ति गौतम ने कहा कि समाज को ऊंचा उठाने के लिए अच्छे और स्वस्थ साहित्य की रचना जरूरी है। सम्मान समारोह के साथ काव्य की धारा भी बही जिसमें शहर के 35 कवियों ने काव्य पाठ करके वातावरण को गुंजायमान कर दिया। जिन्होंने काव्य पाठ किया उनमें प्रमुख रुप से रणधीर प्रसाद गौड़, कमल सक्सेना, कमल कांत तिवारी, इन्द्र देव त्रिवेदी, रोहित राकेश, ब्रजेन्द्र अकिंचन, किरण प्रजापति, शिव रक्षा पांडेय, चित्रा जौहरी, डॉ. प्रणव गौतम,सत्यवती सिंह सत्या, उपमेंद्र सक्सेना, ग़ज़लराज, रामकुमार भारद्वाज अफ़रोज़, रामप्रकाश सिंह ओज हैं। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: सावन के पावन महीने पर शिव संदेश सावन के तीसरे सोमवार शिव भक्तों को दिया सच्चा सच्चा शिव संदेश

Tue Jul 25 , 2023
सावन के पावन महीने पर शिव संदेश सावन के तीसरे सोमवार शिव भक्तों को दिया सच्चा सच्चा शिव संदेश दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : सोमवार ग्राम पुरनापूर, ब्लॉक बिथरी चैनपुर, बरेलीआस्था और भक्ति के पावन महीने सावन में ब्रह्माकुमारी बहनो ने पुरनापूर, ब्लॉक बिथरी चैनपुर, बरेली मे विश्व नव निर्माण […]

You May Like

Breaking News

advertisement