प्राचीन नौचंदी मेले में बरेली की कला को मिली सराहना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के आदेशक्रम में जनपद मेरठ में विगत वर्षों से लग रहे नौचंदी मेले में संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत हरजीत कौर एण्ड पार्टी बरेली के कलाकारों ने भारतीय वेशभूषा में भारतीय संस्कृति को संरक्षित करते हुए रुहेलखंडी, हरियाणवी, बुंदेलखंडी लोकनृत्य एवं मातृशक्ति पर आधारित धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारी मात्रा में उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्देशिका हरजीत कौर ने कहा भारतीय संस्कृति से जुड़ीं कलाएँ हमारी धरोहर हैं आने वाली पीढ़ी के लिए इसे संरक्षित करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है, दल की ओर से संचालन कर रहे रवि सक्सेना ने कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व प्रांतीयकृत नौचंदी मेला समिति का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में परिभाग करने वाले कलाकारों में निर्देशिका हरजीत कौर, शीतल कश्यप, लतिका तिवारी, राखी यादव, वेद प्रकाश, गुड्डू, आकाश सक्सेना, अतुल मौर्या, नरेश कुमार, ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली कनेक्शन कटवाने के बाद भी हर महीने आ रहा बिजली बिल

Fri May 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , बिजली कनेक्शन कटवाने के बाद भी गरीब किसानों का हर महीने आ रहा बिजली बिल। किसानो की बिजली बिल की समस्या का समाधान न होने पर मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने बिजली घर के सामने धरना प्रदर्शन करने की […]

You May Like

Breaking News

advertisement