मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान से गरमाया बरेली का माहौल

मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान से गरमाया बरेली का माहौल

विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेरा एसएसपी दफ्तर, मौलाना की जमानत निरस्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां एक बार फिर अपने भड़काऊ बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। रविवार को दिए गए बयान में मौलाना ने बजरंग दल को ‘आतंकी संगठन’ और ‘कुत्ता’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मौलाना की जमानत निरस्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। तौकीर रजा ने रविवार को मुस्लिम समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर उन्हें घर से बाहर ही नहीं निकलने दिया। पुलिस और मौलाना के बीच सीढ़ियों पर ही तीखी बहस हो गई। इस दौरान तौकीर रजा ने आरोप लगाया कि सरकार “हिंदू बनकर” काम कर रही है और मुसलमानों को दबाया जा रहा है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि तौकीर रजा का यह पहला विवादित बयान नहीं है। इससे पहले उन्होंने हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों से शादी कराने की अपील की थी। उनकी पार्टी के नेता नदीम कुरैशी पर भी बजरंग दल को लेकर आपत्तिजनक बयान का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। विहिप पदाधिकारियों का कहना है कि तौकीर रजा वर्तमान में कोर्ट से जमानत पर हैं और उन्होंने लिखित रूप से यह वचन दिया था कि कोई भी समाजविरोधी या भड़काऊ गतिविधि में शामिल नहीं होंगे। फिर भी उन्होंने ऐसा बयान दिया, जो सीधे-सीधे कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। विहिप महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और तौकीर रजा की जमानत निरस्त कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट दिव्या चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, आशु अग्रवाल, आशीष शर्मा, संजय भदौरिया और अविनाश मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहली बारिश में ही डूबा बरेली, सड़कों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक भरा पानी

Tue Jun 17 , 2025
विजय बहादुर गुप्ता (संवाददाता) बरेली : रविवार रात बरेली में हुई तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। हाईवे से लेकर मोहल्लों तक पानी-पानी हो गया। हालात ये रहे कि कॉलोनियों के पार्क तालाब बन गए और कई इलाकों में सड़कें धंस गईं। शहर के सुभाषनगर, […]

You May Like

Breaking News

advertisement