बरेली के लाडले गीतकार डॉ दिनेश गोस्वामी का निधन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : वरिष्ठ साहित्य कार एवं लाडले गीतकार डॉक्टर दिनेश गोस्वामी जी का आज सुबह रामपुर गार्डन स्थित आवास पर निधन हो गया। डाक्टर गोस्वामी लगभग 85 बर्ष के थे। डॉक्टर गोस्वामी ने आकाशवाणी, दूरदर्शन सहित देश के विभिन्न काव्य मंचों पर अपने गीतों का जादू बिखेरा । डाक्टर दिनेश की “प्रिय तुम पास हमारे होते” “पंख मेरी कल्पना के” “धर्म हमारा लूटमार है”आदि कई साहित्यिक कृतियां का प्रकाशन हुआ है । डाॅ0 गोस्वामी जी के निधन से साहित्य जगत में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, साहित्य चेतना मंच के संस्थापक उर्मिलेश सौमित्र, राजीव गोस्वामी, शाहजहांँपुर के वरिष्ठ साहित्यकार इंदू भूषण पांँडे, रामबाबू शुक्ला, एटा के कवि सत्यवीर सिंह, गीतकार कमल सक्सेना खंड शिक्षा अधिकारी एवं गीतकार मुकेश कमल, राजेश शर्मा ककरेली, राजबाला धैर्य, महेश मधुकर, नंदकिशोर पाठक, उन्नाव की कवित्री,प्रियंका शुक्ला, कासगंज के हास्य कवि निर्मल सक्सेना, राम प्रकाश सिंह ओज, किरण प्रजापति, रायबरेली के श्रेष्ठ संचालक कवि नीरज पांडे, बदायूंँ के लोक गीतकार अरविंद धवल, अरविंद पंडित, राकेश सक्सेना, विश्वजीत सिंह निर्भय, उन्नति राधा शर्मा, मुंबई के कवि अल्हड़ असरदार, लखनऊ के कवि चेतराम अज्ञानी, ग्वालियर मध्य प्रदेश के लोकप्रिय कवि रविंद्र रवि, हापुड़ के वरिष्ठ साहित्यकार राजकुमार सिसोदिया, कायमगंज के वरिष्ठ गीतकार पवन बाथम,राघव यादव, मुकेश मीत, मिलन कुमार मिलन, अमित मनोज,चेतन्य चेतन,कमलकांत श्रीवास् तव‌ भारतेन्दु सिंह,पी के दीवाना,सहित देश के कई कवियों ,साहित्यकारों एवं प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में डॉक्टर दिनेश गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी मे कराया भर्ती

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि पुलिस टीम के एक उपनिरीक्षक बाल-बाल […]

You May Like

advertisement