जनगणना-2027 में बरेली के प्रगणक बने “जनगणना के सच्चे हीरो

जिलाधिकारी ने आनंद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” हेतु दिनांक 22मई 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 20 जून 2026 के मध्य होने वाले जनगणना प्रारंभ हो चुकी है ।
उक्त अभियान के तहत जनपद बरेली के समर्पित एवं मेहनती प्रगणक आनंद कुमार, सहायक अध्यापक प्रा०पा० भरतौल ने (HLB नंबर-1384) ने प्रथम दिवस में ही HLO कार्य पूर्ण कर तहसील सदर एवं जनपद बरेली का गौरव बढ़ाया है।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा आनंद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा आनंद कुमार के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें “जनगणना का सच्चा हीरो” बताया है। उनकी तत्परता, लगन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को जनगणना अभियान में प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।
प्रगणकों द्वारा पर्यवेक्षको एवं चार्ज अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनगणना-2027 के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमें अधिकांश तहसीलों में एचएलबी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रगणक को 25000 का मानदेय दिया जायेगा।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार, तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली में शिकायत निस्तारण हेतु 'लाइव जनता दर्शन' प्रणाली लागू

Sat May 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा जनशिकायतों के पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण हेतु अभिनव पहल की गई है।जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन को अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों से लाइव जोड़ा जा रहा है।इस व्यवस्था से फरियादी की शिकायत पर […]

You May Like

advertisement