आर के एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में आज बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया

आर के एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में आज बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया

मोगा16फरवरी (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) –

आर के एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में आज बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा जी ने अध्यापकों सहित मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे ज्योति प्रज्वलित की तथा पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात सातवीं कक्षा की हुसनप्रीत कोर ने बसंत के बारे में विस्तार सहित बताया। आठवीं कक्षा की शारदा सिंघी ने ‘मां शारदे’ भजन प्रस्तुत किया तथा जसलीन कौर ने ‘जागो, सखी वसंत आ गया’ कविता प्रस्तुत की। इस अवसर पर किंडनगार्टन के विद्यार्थी व सभी अध्यापक पीली वेशभूषा में आए और उन्होंने पीले रंग का भोजन ग्रहण किया। छोटे छोटे विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों सहित पतंग उड़ा कर बहुत आनंद माना। अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा जी ने सभी को बसंत की शुभकामनाएँ दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 17 ਨੂੰ, ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ - ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ

Tue Feb 16 , 2021
ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 17 ਨੂੰ, ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ – ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ (ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਾਂ ਐੱਸ ਡੀ ਐੱਮ ਦੀ ਲਿਖਤੀ ਇਜ਼ਾਜਤ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਜੇਤੂ ਜਲੂਸ ਨਹੀਂ ਕੱਢਣ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ – ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ) ਮੋਗਾ, 16 ਫਰਵਰੀ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ ਇੰਚਾਰਜ, ਮੋਗਾ) – ਮਿਤੀ 14 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਹੋਈ ਸਥਾਨਕ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿਭਾਗ ਦੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement