बस्तर संभागायुक्त ने पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

कोंडागांव, 25 फरवरी 2026/ बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को देव खरगांव स्थित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रम और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि पुनर्वासित व्यक्तियों को खेती की उन्नत तकनीक के बारे में प्रशिक्षण दें ताकि वे अपने खेती किसानी के कार्य को आगे बढ़ा सकें। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थलों के भ्रमण कराने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों के आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, मतदाता कार्ड सहित इत्यादि से लाभान्वित होने की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, केंद्र के प्रभारी अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम सूर्य घर से रोशन हो रहा प्रधानमंत्री आवास

Wed Feb 25 , 2026
शासन की योजनाओं से चमन लाल का परिवार बना आत्मनिर्भर कोंडागांव, 25 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग अंतर्गत जिला कोंडागांव के ग्राम पंचायत बड़े कनेरा निवासी श्री चमन लाल पवार का परिवार आज शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। कभी […]

You May Like

Breaking News

advertisement