बस्तर संभागायुक्त ने केशकाल में समीक्षा बैठक ली

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश

कोंडागांव, 25 फरवरी 2026/ बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को केशकाल के जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण और शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने वन अधिकार पत्र के वारिसों के नामांतरण प्रक्रिया संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अपार आईडी में प्रगति लाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु शिक्षा विभाग और तहसीलदारों को निर्देशित किया। साथ ही जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों का ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निक्षय मित्र की संख्या बढ़ाने, मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रगति लाने सहित खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही केशकाल मार्ग के उन्नयन कार्य में प्रगति लाते हुए प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।  
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित जनपद सीईओ श्री अनुराग सिन्हा और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर संभागायुक्त ने पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण

Wed Feb 25 , 2026
कोंडागांव, 25 फरवरी 2026/ बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को देव खरगांव स्थित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रम और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया कि पुनर्वासित व्यक्तियों को […]

You May Like

Breaking News

advertisement