अवैध निर्माण पर बीडीए का बुलडोजर एक्शन : 120 बीघा में फैली दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

अवैध निर्माण पर बीडीए का बुलडोजर एक्शन : 120 बीघा में फैली दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बीडीए की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को सीबीगंज क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। करीब 120 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति के बन रही इन कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ मनिकंडन ए ने बताया कि सीबीगंज के गांव बंडिया में अमित अग्रवाल उर्फ राजा और कमल बेदी उर्फ सोनू पंजाबी बिना बीडीए की अनुमति के करीब 100 बीघा जमीन पर कॉलोनी काट रहे थे। यहां सड़क, नाली और बाउंड्रीवाल तक बना दी गई थी। दूसरी कॉलोनी गांव टयूलिया में बाबूराम, संजीव, वीरेंद्र और रविंद्र समेत कई लोगों ने करीब 20 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग और निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।
बीडीए की टीम ने दोनों जगह पहुंचकर जेसीबी मशीनों से सड़कें, बाउंड्रीवाल और चिन्हांकन को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार और प्रवर्तन दस्ते के सदस्य मौजूद रहे। बीडीए अधिकारियों के मुताबिक, बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग और निर्माण उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत पूरी तरह अवैध है। ऐसे मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
बीडीए ने आम जनता को चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति भूखंड या मकान खरीदने से पहले उसकी मानचित्र स्वीकृति की जांच अवश्य कर ले, वरना भविष्य में कार्रवाई की जिम्मेदारी खरीदार की खुद की होगी। बीडीए के एक अधिकारी ने कहा बिना अनुमति कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर को अवैध निर्माणों से मुक्त करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पढ़े-लिखे लोग भी आतंकवाद में शामिल इसलिए शिक्षा के साथ देशभक्ति जरूरी : आनंदीबेन पटेल, गवर्नर

Fri Nov 14 , 2025
पढ़े-लिखे लोग भी आतंकवाद में शामिल इसलिए शिक्षा के साथ देशभक्ति जरूरी : आनंदीबेन पटेल, गवर्नर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 23वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को पूरे शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। अटल सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में मंच पर एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement