समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर हो

समस्याओं के समाधान में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समय और गंभीरता से निस्तारण किया जाए। समस्या का निस्तारण न करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के पास मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आवास, पेंशन, भूमि विवाद, राशन कार्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें आईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर मामलों को शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जनसुनवाई में आए कई फरियादियों की समस्याओं को मौके पर ही हल कर दिया गया। जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर समय सीमा के भीतर समाधान कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनके निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पचौमी के दो सगे भाइयों को आल इंडिया ग्रेपलिंग कुश्ती में मिले गोल्ड मेडल फिर मिली बधाईयां, परिजनों में खुशी

Wed Feb 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर ,ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग कुश्ती टूर्नामेंट महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्व विद्यालय में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन कॉलेज के छात्र दीक्षांत को 58 किलो और दिग्विजय 62 किलो पुत्र चौधरी ओमप्रकाश निवासी ग्राम पचौमी थाना फरीदपुर के दो सगे […]

You May Like

advertisement