शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो नारा बाबा साहेब की दूरगामी सोच है : ईश्वर सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – संजीव कुमारी।

शिक्षा मानव को बनाती है सभ्य, संस्कारी और आदर्शवादी : ईश्वर सिंह।

कुरुक्षेत्र: आज 13 अप्रैल को अंबेडकर महावीर इंस्टीट्यूट के खेडी मारकंडा स्थित संस्थान में बाबा साहेब भीमराव जी की 136 वीं जयंती मनाई गयी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर व् दीप प्रज्वलन से की गयी। कार्यक्रम में लोक गायकों व संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा बाबा साहेब की जीवनी पर गीत एवं सांस्कृतिक इवेंट्स की प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह भाव विभोर रहा।
डॉ. रेखा रानी ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों स्वागत किया व् कहा की डॉ. अंबेडकर ने हिन्दू कोड बिल पास न होने पर 1951 में त्याग पत्र दे दिया था, वे चाहते थे की सर्व समाज को समान अधिकार मिले।नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद से पारित हो चूका है जिसमें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का प्रावधान किया गया है यह वास्तविकता में डॉ. साहेब के प्रति भाजपा पार्टी की सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पूर्व सांसद व् पूर्व विधायक ने अपने सम्बोधन के माध्यम से शिक्षा के प्रति प्रेरित किया उन्होंने कहा की डॉ अंबेडकर जी के प्रति आमजन में इतना सम्मान है की अब अंबेडकर जी के नाम से शिक्षण संस्थान, पुस्तकालय और संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने कुरुक्षेत्र में जो संस्थान खोले हैं वो सभी बाबा साहेब के नाम पर हैं। ये डॉ. अंबेडकर का नारा था कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो, सच में ये उनकी दूरगामी सोच थी और इससे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।क्योंकि शिक्षा ही मनुष्य को सभ्य, संस्कारी और आदर्शवादी बनाती है. अगर देश के लोग शिक्षित एवं संस्कारी होंगे तो हमारे देश की तरक्की को कोई ताकत नहीं रोक सकती.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन लाल बडौली ने बताया की भाजपा पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने डॉ. अंबेडकर जी का सही मायनों में सम्मान किया है आज प्रदेश में राज्य स्तरीय समारोह डॉ. साहब की याद में आयोजित किये जाते हैं ये केवल भाजपा की सोच है। भाजपा पार्टी ने 26 अलीपुर रोड़ दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर के निवास को डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक बनाने का काम किया। डॉ. अंबेडकर 1920-21 में पढ़ाई के दौरान किंग हेनरी रोड़ लन्दन में जिस घर में रहा करते थे उसको महराष्ट्र सरकार ने 2015 में ख़रीदा है और उसको बाबा साहेब की याद में अंतर्राष्ट्रीय स्मारक बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने ही 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस घोषित किया। सही मायने में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने एवं सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक संस्थाओं और प्रतिभागी बच्चों को रणधीर सिंह पूर्व चेयरमैन और कशिश मेहरा द्वारा सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम में डॉ. सी आर जिलोवा प्राचार्य, डॉ. पुष्कृत गुप्ता, डॉ. वीना भाम्भा, सुनीता चुघ प्रिंसिपल, सुशील राणा, उमेश शर्मा, ऋषिपाल मथाना, जगमाल राणा, महंत छविदास, दीप सैनी, पवन गर्ग, सलिन्द्र गागट, राम सिंह तरावडी, विशाल सौदा, सुभाष गुप्ता, गोपाल दास पाली, खैराती सिंगला, राधेश्याम गर्ग, डॉ. रोशन मौदगिल, सतीश मुंजाल, शिंदा राणा, राजकुमार शर्मा, बलदेव बल्ली, अश्वनी शर्मा, सोमनाथ महावीर दल, रविन्द्र कंसल खाटूश्याम समिति, अर्जुन ढिल्लो आर-4 एसोसिएशन, जयभगवान शर्मा परशुराम समिति, गौशाला कमेटी, कृष्ण वर्मा, सुशील चीका, टहल सिंह, गुहला, सीवन व् थानेसर ब्लाक के सरपंच, समिति सदस्य एवं अंबेडकर महावीर इंस्टीट्यूट का समस्त स्टाफ व् छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा साहेब के विचार समाज को दिशा दे रहे हैं : डॉ. राम भक्त लांग्यान

Tue Apr 14 , 2026
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 13 अप्रैल : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के योग भवन में “डॉ. भीमराव अंबेडकर: सामाजिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement