बिहार:सुबह हो या शाम सुभाष चौक पर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस को है सकून

सुबह हो या शाम सुभाष चौक पर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस को है सकून।

फारबिसगंज (अररिया)

बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने रविवार को राखी पर्व के दिन शहर में लगे जाम को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब पूर्व से ज्ञात था कि राखी पर्व को लेकर वाहनों व लोगों की भीड़ का अत्यधिक जमावड़ा हो सकता है तो ऐसे में प्रशासन को पूर्व से सुरक्षा व्यवस्था को जगह-जगह दुरुस्त करनी चाहिए थी। श्री सोनी ने रविवार को सुभाष चौक के आस-पास लगे वाहनों की लम्बी कतारो का हवाला देते हुए कहा कि इस जगह पर पूर्व से जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था की जरूरत थी। ताकि, राखी पर्व को लेकर दुर-दराज से पहुंचे लोगों को इस दिन कम से कम परेशानी हो। पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि हालत को देख मैं खुद भीड़ व जाम को नियंत्रित करने लगा लेकिन वो भी बेअसर रहा। मौके पर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने दल-बल के साथ पहुंच कर हालात को नियंत्रण में किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:कभी-कभी पैदा होते हैं कल्याण जैसे व्यक्तित्वके लोग

Mon Aug 23 , 2021
कल्याण सिंह का निधन हिंदू समाज की अपूरणीय क्षति। अजमतगढ़ में हुई शोकसभाएम भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि। सगड़ी (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुआ रहे कल्याण सिंह के निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है।राम जन्मभूमि अयोध्या में राम […]

You May Like

advertisement