चमन ऋषि आश्रम चियासर का सौंदर्यीकरण व शिलान्यास

चमन ऋषि आश्रम चियासर का सौंदर्यीकरण व शिलान्यास

चार वर्ष विश्वास के
आस्था और विकास के…….

मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना में चयनित छिबरामऊ विधानसभाक्षेत्र के पौराणिक स्थल च्यवन ऋषि आश्रम चियासर जिसके सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास के लिये 50 लाख की धनराशि खर्च होगी l आज शिलान्यास कार्यक्रम एवं भाजपा सरकार कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की लोकजन कल्याणकारी योजनाओं एवं विधानसभाक्षेत्र में चार वर्षों में कराए गये विकास कार्यों को विस्तृत रूप में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छिबरामऊ विधायिका अर्चना पांडे सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया l उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है l देश और प्रदेश में सरकार द्वारा लाई गई सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है l 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया l वही कार्यक्रम में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई l कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे l कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव सहित जिलापदाधिकारी ,मंडल पदाधिकारी ,अधिकारी गण व आसपास गांवों के सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे l

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित।

Sun Mar 21 , 2021
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व केसरिया भारत द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 फरीदाबाद 21 मार्च :- राष्ट्रीय महिला जागृति मंच , केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन एवम देव मानव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान ओर लाइम लाइट रिसॉर्ट के […]

You May Like

advertisement