जयराम विद्यापीठ में दुर्गा पाठ एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान में मां भगवती को प्रसन्न करने तथा सर्वकल्याण के लिए सुंदर मंडप व हवन कुंड की स्थापना।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
मां दुर्गा पाठ अनुष्ठान से स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति होती है : आचार्य लेखवार।
कोरोना महामारी से मुक्ति एवं विश्व जनकल्याण के लिए विद्यापीठ में चल रहा है निरंतर महामृत्युंजय अनुष्ठान ।
विद्यापीठ में नवरात्रों में चल रहे अनुष्ठान के दूसरे दिन भी शामिल हुए श्रद्धालु।
कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल :- कोरोना महामारी से मुक्ति एवं विश्व जनकल्याण के लिए जयराम विद्यापीठ में मां भगवती का आहवान कर नवरात्र महोत्सव के अवसर पर निरंतर श्री दुर्गा पाठ तथा महामृत्युंजय मंत्र अनुष्ठान चल रहा है। इस अनुष्ठान के दूसरे दिन भी देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन तथा प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ की यज्ञ शाला में महामृत्युंजय मंत्र जाप के साथ यज्ञ अनुष्ठान की आहुतियां डाली गई। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों के साथ नवरात्र अनुष्ठान करवा रहे आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने दूसरे दिन के जींद से आए यजमान प्रमोद शर्मा नम्बरदार एवं करनाल से राजेश गर्ग के परिवार के सदस्यों की पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई। इस मौके पर जयराम विद्यापीठ में अनुष्ठान में मां भगवती को प्रसन्न करने तथा सर्वकल्याण के लिए बहुत ही सुंदर मण्डप व हवन कुंड स्थापित किया गया है। इस मण्डप तथा कुंड के चारों ओर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा श्री दुर्गा पाठ तथा महामृत्युंजय यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है। आचार्य राजेश लेखवार शास्त्री ने बताया कि अनुष्ठान में मां भगवती स्वयं आकर स्थिर रूप में अनुष्ठान करवाने वाले भक्त के घर में निवास करती है। जिसकी कृपा से मनुष्य समस्त मनोरथों और कामनाओं को प्राप्त कर मुक्ति को प्राप्त होता है। प्रत्येक नवरात्रों की भांति इस बार भी विद्यापीठ में पूजन के आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परमाध्यक्ष ब्रह्मचारी महाराज के निर्देशानुसार विशेष व्यवस्था की गई है। दूसरे दिन के अनुष्ठान में ब्रह्मचारी रोहित कौशिक ने यजमान परिवार के सदस्यों तथा अन्य श्रद्धालुओं की आरती करवाई। इस अवसर पर कर्मचारी रोहित के साथ जयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस एन गुप्ता, के के कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, यशपाल इत्यादि भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ में अनुष्ठान में पूजन करते हुए यजमान एवं ब्रह्मचारी।