आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने तीन दायित्व धारियों को सौपी जिम्मेदारी,

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव से पहले तीन दायित्वधारी नियुक्त किए हैं। अनुसूचित जाति आयोग में तीन सदस्यों के रूप में मोहन प्रसाद महर, श्यामल कुमार और राजेंद्र प्रसाद टम्टा नामित किए गए हैं। धामी सरकार के इस कदम को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

सचिव अमित नेगी ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया कि नामित व्यक्तियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, अधिकारों और सेवा अवधि के बारे में संबंधित प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास थी। आर्य कुछ समय पूर्व भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में वापसी कर चुके हैं।

समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही है। अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के पदों पर नियुक्ति में दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं को साधने की कोशिश की गई है। सरकार ने चुनाव से ठीक पहले यह कदम उठाया है। यही वजह है कि दायित्व वितरण के इस आदेश को धामी सरकार के पूर्व मंत्री आर्य की रणनीतिक काट के तौर पर देखा जा रहा है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:ग्राम वासियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर राशन नहीं बांटने का लगाया आरोप

Fri Dec 10 , 2021
मेहनगर, आजमगढ़,ग्राम वासियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर राशन नहीं बांटने का लगाया आरोप।स्थानीय तहसील मेहनगर के महोली गांव के ग्राम वासियों ने बच्चों को राशन नहीं देने का लगाया आरोप।केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में आंगनबाड़ी को बांटने के लिए गर्भवती महिलाओं को और बच्चों को राशन दिया जाता है, […]

You May Like

Breaking News

advertisement