संचारी रोगों के खिलाफ जंग की शुरुआत

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जरुरी सभी का योगदान: जिलाधिकारी

कन्नौज
संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए शुक्रवार को विनोद दीक्षित चिकित्सालय कन्नौज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने फीता काट कर व जागरूकता रैली को हरी झंड़ी दिखाकर किया। जनपद में यह अभियान 31 जूलाई तक चलाया जायगा।।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों को आस-पास साफ सफाई रखने की अपील करते हुए कहा कि साफ-सफाई रखने से मौसम जनित बीमारियों से खुद को और अपने परिवार को बीमार होने से बचाया जा सकता है। अपने आस-पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें जिससे मच्छर नहीं होंगे।तो डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोकथाम भी होगी। इसके लिए सभी का योगदान आवश्यक है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद कुमार ने कहा कि  संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।इसके साथ ही दस्तक अभियान 16 से 31जुलाई तक चलेगा।।ये अभियान सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में से एक है।कोई भी अभियान सरकारी प्रयासों से ही सफल नहीं हो सकता।जब तक उसमें जन भागीदारी न हो। किसी भी अभियान को सफल बनाने हेतु जनता की सहभागिता एवं योगदान महत्वपूर्ण होता है। संचारी रोग नियंत्रण माह में बीमारियों  से बचाव व उपायों का जितना ज्यादा प्रचार-प्रसार व  जन -जागरूकता होगी उतना ही हम बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों को नियंत्रण करने में सक्षम होंगे। 
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल डा.ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि संचारी रोग मौसम में परिवर्तन और बरसात के समय अधिक होते है।इस मौसम में यदि सभी लोग विशेष सावधानी बरतें और खाने-पीने का उचित ध्यान रखें।संतुलित आहार लेकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए तथा खुद को और अपने आसपास स्वच्छता रखें तो कोई भी संचारी रोग हमें बीमारी से ग्रसित नहीं कर सकेगा और सरकार द्वारा चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पूर्णयता से सफल होगा।
जिला मलेरिया अधिकारी डा.हिलाल अहमद खान ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण विभाग, आइसीडीएस, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, सिचाई विभाग, सूचना विभाग के संयुक्त सहयोग से पूरे महीने वेक्टर जनित एवं संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नालियों की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण , स्वचछ पेयजल व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव एवं उपायों से सम्बंधित होर्डिंग, बैनर,पंपलेट, पोस्टर लगाये गए हैं  साथ ही प्रचार वैन आदि विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा किया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई करायी जा रही है, कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है। फागिंग करायी जा रही है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत शर्मा,एसीएमओ डा.के.पी.त्रिपाठी,डा.ए.के.जाटव,डा.गीतम सिंह ,मलेरिया इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार,डा.रविप्रताप सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਭਾਜਪਾ ਓਬੀਸੀ ਮੋਰਚਾ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਹਰਾ-ਭਰਾ ਰੱਖਣ ਲਈ ਲਾਏ ਪੌਦੇ</em>

Fri Jul 1 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 01 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਓਬੀਸੀ ਮੋਰਚਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਓਬੀਸੀ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜਿੰਦਰ ਬਿੱਟਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਵਾਤਾਵਰਨ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਪੌਦੇ ਲਾਏ ਗਏ […]

You May Like

Breaking News

advertisement