श्रेष्ठ चरित्र व अनुशासित व्यक्तित्व ही मनुष्य को बनाता विनम्र : शर्मा

कुरुक्षेत्र संवाददाता – वीना गर्ग
छाया – उमेश।

श्री शिरड़ी सांई मंदिर में भक्तों ने की सांई पूजा।

कुरुक्षेत्र, 7 अक्टूबर :- श्री शिरड़ी सांई मंदिर में वीरवार को भक्तों ने सांई पूजा में भाग लिया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा जो दिन-भर चला।मंदिर में सांई गाथा सुनाते हुए श्री शिरडी सांई सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ चरित्र और अनुशासित व्यक्तित्व ही मनुष्य को विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ बनाता है उसके लिए हार-जीत एक समान होती है। ऐसा व्यक्ति मान-सम्मान से परे रहकर पराजित व्यक्ति के प्रति भी दया भाव रखता है। सभी प्राणी मात्र के प्रति हमे हमेशा दया भाव रखना चाहिए। प्रवचनों के बीच-बीच में भक्तों ने ओम सांई राम का उद्घोष किया। भजन गायकों ने सांई भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। सायं को हुई आरती में कतारबद्ध होकर लोगों ने सांई दर्शन किए और धूनीमाई की परिक्रमा की। भंड़ारे में सेवा करते हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साई आरती में पुजारी विजय दत्त,श्याम सुदंर सेठी,परविन्द्र मनचंदा, राजेश्वर,सुरेश कुमार, प्रवीण शर्मा,रमण बंसल,यश अरोड़ा,सत्य प्रकाश,धीरज मैहता, तरूण ढींगढ़ा, गगनदीप ढींगड़ा, गौरव गर्ग, केशव मिगलानी, अनिल अरोड़ा,ममता अरोड़ा और कमलेश आदि शामिल रहे।
साई मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
श्री शिरड़ी सांई मंदिर की आरती में शामिल हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में प्रारम्भ हुआ नवरात्र दुर्गा सप्तशती शतचंडी अनुष्ठान

Thu Oct 7 , 2021
हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने प्रारम्भ किया विधिवत नवरात्र दुर्गा सप्तशती शतचंडी अनुष्ठान।दुर्गा सप्तशती शतचंडी अनुष्ठान में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रारम्भ हुआ पूजन।दुर्गा शतचंडी अनुष्ठान से होता है दुश्मनों का विनाश : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में विश्व शांति के […]

You May Like

Breaking News

advertisement