“मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 3.96 करोड़ राजस्व अर्जित, मंडल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

फिरोजपुर 5 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा मार्च माह के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 60199 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 3.96 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित यह राजस्व फिरोजपुर मंडल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड नवम्बर 2021 में बना था और लगभग 3.75 करोड़ का राजस्व टिकट चेकिंग द्वारा वसूल किया गया था। टिकट चेकिंग के माध्यम से फिरोजपुर मंडल ने वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग 21.09 करोड़ का राजस्व वसूल किया है जो एक वित्त वर्ष में टिकट चेकिंग द्वारा राजस्व वसूलने के मामले में फिरोजपुर मंडल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। श्री राम रूप मीणा, टीटीआई जिनका मुख्यालय लुधियाना है, इन्होंने टिकट चेकिंग द्वारा इस वित्त वर्ष में 70.97 लाख रूपये का राजस्व अर्जित किया है जो मंडल के व्यक्तिगत टिकट चेकिंग के मामले में इस वित्त वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
यात्रियों को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए, मार्च माह में 370 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे लगभग 55 हजार रूपये वसूल किये गए।
मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूल करना ताकि वे भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बम्हनीडीह विकास खंड की मानस मंडली करेगी जिले का प्रतिनिधित्व, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चोरिया ( बम्हनीडीह) ने पहला, शिवरीनारायण (नवागढ़) ने दूसरा और करीगांव ( मालखरोदा) तीसरा स्थान हासिल किया

Tue Apr 5 , 2022
जांजगीर-चांपा, 05 अप्रैल, 2022/ जांजगीर के डाइट में आज जिला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता में विकासखंड बम्हनीडीह की हरिदर्शन मानस मंडली ने पहला स्थान हासिल किया। यह मंडली शिवरीनारायण में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता में कावेरी मानस मंडली शिवरीनारायण […]

You May Like

advertisement