बकावंड के परऊगुड़ा स्कूल में कम लागत में मिलीं बेहतर सुविधाएं

जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड में सरकारी बजट के सदुपयोग और बेहतर प्रबंधन की एक अनुकरणीय तस्वीर सामने आई है। यहाँ ग्राम पंचायत गुमडेल के शासकीय प्राथमिक शाला परऊगुड़ा में न केवल एक आधुनिक स्कूल भवन तैयार किया गया है, बल्कि निर्माण कार्य में वित्तीय मितव्ययता की मिसाल भी पेश की गई है। इस विद्यालय के निर्माण के लिए प्रशासन द्वारा 15 लाख 30 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के बेहतर तालमेल से मात्र 13 लाख 29 हजार रुपए की लागत में ही बच्चों को एक सर्वसुविधायुक्त और आकर्षक स्कूल भवन की सौगात मिल गई है।

       बजट की इस बचत के बावजूद सुविधाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी गई है। स्कूल का नया भवन अब किसी निजी स्कूल की तरह सुसज्जित नजर आता है, जहाँ बिल्डिंग एज लर्निंग एड तकनीक के माध्यम से दीवारों को ही पाठ्यपुस्तक का रूप दे दिया गया है। बरामदे से लेकर कक्षाओं के भीतर तक आकर्षक रंग-रोगन और ज्ञानवर्धक चित्रकारी की गई है, जिसमें गणितीय सूत्र, अंग्रेजी वर्णमाला, मानव शरीर की संरचना और महापुरुषों के प्रेरक चित्रों को उकेरा गया है। इसके अलावा, स्कूल परिसर में मुस्कान पुस्तकालय और जादूई पिटारा जैसे नवाचारों को भी शामिल किया गया है, जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

        विद्यालय की दीवारों पर राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्यगीत अरपा पैरी के धार जैसी राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रमुखता दी गई है, जो बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम कर रहे हैं। कम खर्च में उच्च गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं वाले इस भवन के निर्माण ने यह साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति
दृढ़ हो, तो सरकारी संसाधनों का अधिकतम लाभ जनता तक पहुँचाया जा सकता है। इस नव-निर्मित परिसर को देखकर न केवल छात्र उत्साहित हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक नई उम्मीद जगी है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर संभाग के युवाओं को मिला रोजगार का बड़ा मंचदो दिवसीय मेले में 347 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Wed Feb 18 , 2026
जगदलपुर, 18 फरवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर के तत्वावधान में बस्तर संभाग के युवाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला सफलता के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समीप स्थित लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में 16 और 17 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement