श्री गोविंद आनंद आश्रम में सक्रांति के अवसर पर हुई भजन संध्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि

श्री गोविंद आनंद आश्रम में सक्रांति के अवसर पर हुई भजन संध्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी पर हुई भजन संध्या।
जरूरतमंद कन्याओं की हरसंभव सहायता करता है गोविंदानंद आश्रम।

पिहोवा : श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी मार्ग पिहोवा में सक्रांति के शुभ अवसर पर हर मास की तरह इस मास भी भजन संध्या का आयोजन किया गया । इस भजन संध्या में महिला संकीर्तन मंडल के गायकों ने भजनों की लड़ी पीरों कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या के समापन पर एक विशाल फलाहार भंडारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संतों का आशीर्वाद लिया। विशेष तौर पर पधारे भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसीपुरी जी महाराज ने बताया की सक्रांति के इस अवसर पर की गई पूजा से जन्म जन्मांतरों के पाप नष्ट हो जाते हैं और मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है।
इस अवसर पर उपस्थित महंत बंशी पुरी जी, महंत सर्वेश्वरी गिरि, स्वामी चमन गिरी, स्वामी खटवांग पुरी, संकल्प फाउंडेशन पिहोवा सुशील गुप्ता, औषण अत्रि, राजेश गर्ग, निवेश सिंगला, सर्विंदर सेतिया, प्रिंस गर्ग , विकास बत्रा, साहिल मित्तल, सुभम गुप्ता, प्रधान बारूराम बंसल आदि सैकड़ों श्रद्धालु महिला मंडल इत्यादि मौजूद रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सक्रांति की भजन संध्या में कीर्तन करती महिला मंडल और श्रद्धालु गण ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 560 वाहनों का चालान।

Wed Jun 14 , 2023
जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 560 वाहनों का चालान। दिनांक- 14.06.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा जनपद आजमगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के कुल 93 स्थानों […]

You May Like

Breaking News

advertisement