मकर सक्रांति के पावन पर्व पर श्री गोविन्दानंद आश्रम में भजन संकीर्तन भण्डारा आयोजित।

मकर सक्रांति के पावन पर्व पर श्री गोविन्दानंद आश्रम में भजन संकीर्तन भण्डारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

श्री गोविन्दानंद आश्रम में प्रत्येक मास की संक्रांति पर भजन संकीर्तन भण्डारे का आयोजन किया जाता है।

कुरुक्षेत्र पिहोवा :- आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा पिहोवा में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष व श्री दक्षिण काली पीठ आश्रमों के परमाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य व आश्रम की संचालिका महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम परिसर में भजन संकीर्तन के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य यजमान नरेन्द्र छाबड़ा रहे। इस अवसर पर महन्त बंशी पुरी जी महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति के महत्व के बारे में जानकारी दी। महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर मास की संक्रांति पर आश्रम में विशेष सत्संग व भण्डारा आयोजित किया जाता है और प्रत्येक मास कन्याओं का पूजन और कन्याओं के जरूरत का सामान भेंट किया जट्स है।सत्संग में सुरेश वर्मा ने भजनों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को खूब नचाया।
भजन संकीर्तन कार्यक्रम में श्री गोविन्दानंद आश्रम के सह संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक , प्रधान बारू बंसल, सोनू मल्होत्रा, विनोद बंसल, सतपाल सिंगला, रमेश मित्तल, परवीन गर्ग, सतीश धवन, तन्नू बहल, युधिष्ठिर बहल, हन्नु चक्रपाणि, विक्रम चक्रपाणि, सतीश कौशिक, अरुण गर्ग, सतीश गुप्ता, शिवम, मनीष शर्मा इत्यादि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठïनों से विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए की जा रही है दुआए : बराड़।

Thu Jan 14 , 2021
यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठïनों से विश्व को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए की जा रही है दुआए : बराड़। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने गीता धाम में मकर सक्रांति पर्व पर आयोजित यज्ञ में डाली आहुती।गऊ माता को […]

You May Like

Breaking News

advertisement