भाकियू अराजनैतिक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा गंगवार ने किसानों से किया जनसंपर्क

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी भाकियू अराजनैतिक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा गंगवार ने 25 तारीख को बरेली कमिश्नर परिसर में 11 बजे होने वाली मासिक पंचायत (मीटिंग) के संबंध में कई गांव में जाकर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण लोगों से संपर्क कर मासिक पंचायत बैठक में पहुंचने की अपील की। और इस दौरान सदस्यता अभियान के तहत काफी संख्या में लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने की बात कही। मीडिया से बात करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा गंगवार ने बताया कि माननीय मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी के दिशा निर्देश एवं उनकी अगुवाई में किसानों की जन समस्याओं एवं गन्ना मूल्य को लेकर 25 तारीख को बरेली कमिश्नरी में किसानों की महापंचायत की जाएगी इसी सिलसिले में सभी किसान भाइयों से जनसंपर्क किया गया और सदस्यता अभियान भी चलाया गया जिसमें में काफी संख्या में लोगों को जोड़ा गया। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जकीरूद्दीन, ग्राम अध्यक्ष सलमान खान, एहसान खान, राजवीर, सुदेश, सलमान खान, गुड्डी देवी, किरण गंगवार, रेशमा वर्मा, सुधा आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्यूटी पार्लर से बारात घर जा रहे दूल्हे और उसके परिजनों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने किया हमला

Mon Feb 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आंवला में ब्यूटी पार्लर से बारात घर जा रहे दूल्हे और उसके परिजनों के साथ दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने मारपीट कर दी। सूचना पर दोनों समुदाय के लोग इकठ्ठे हो गए। मामला तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने अन्य थानों का पुलिस बल बुला […]

You May Like

advertisement