भाकियू (स्वराज) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भाकियू (स्वराज) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
✍️, कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में दर्जनों महिला व युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंच नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को सौंपा जिसमें विकासखंड तालग्राम की समूह सखियों का बकाया मानदेय दिए जाने, समूह सखियों का मानदेय बढ़ाकर ₹8000 प्रतिमाह किए जाने, नगर पालिका गुरसहायगंज व विकासखंड तालग्राम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों (जिन्हें आवास योजना की राशि आवंटित की जा चुकी है) की सूची कार्यालयों में चस्पा कराकर सार्वजनिक किया जाए जिससे आम जनमानस पात्र-अपात्र व भ्रष्टाचार का अवलोकन कर शासन के समक्ष रख सके, खाद की किल्लत पर सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद लगातार जनपद भर में प्राइवेट व सरकारी समितियों पर मनचाहे ढंग से रेट लिए जाने पर कार्यवाही करने जैसी अन्य मांगों सहित 9 मांगे रखी।
इस मौके पर प्रदेश सचिव (महिला मोर्चा) निर्मला राठौर, जिला प्रभारी (महिला मोर्चा) सुमन यादव, जिलाध्यक्ष (सैनिक मोर्चा) साबिर हुसैन, जिलाध्यक्ष (महिला युवा मोर्चा) कल्पना सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम (महिला मोर्चा) रीता शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम (युवा मोर्चा) सनुज यादव, नगर संगठन मंत्री गुरसहायगंज संदीप सिंह, पूजा सिंह, सीता पाल, फूलन देवी आदि मौजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई जर्सियां,पंचायत समिति सदस्य ने किया सहयोग

Mon Dec 26 , 2022
जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई जर्सियां,पंचायत समिति सदस्य ने किया सहयोग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 26 दिसम्बर : सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना ही पुण्य है। सेवा ट्रस्ट यूके के पदाधिकारी भी लोगों को जरूरतमंदों का सहयोग के लिए प्रेरित […]

You May Like

Breaking News

advertisement