भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों की ओर से विश्व कल्याण की सुख समृद्धि के लिए हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करवाया सत्संग

(पंजाब) फिरोजपुर 31 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों द्वारा विश्व कल्याण की सुख समृद्धि के लिए हार्मनी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में सत्संग करवाया। भक्ति भजन के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल, राकेश पाठक गौरव अनमोल और ग्रुप सदस्यों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु नाचते पर मंत्रमुग्ध हो गए। 

    श्री धर्मपाल बंसल जी ने बताया कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। हर घर में पूजा अर्चना, जोत बत्ती, तिलक लगाना चाहिए। आरती करने से कोई भी बाधा दूर होती है। रुके हुए कार्य स्वयं सिद्ध होने लगते हैं। मन की मुराद पूर्ण होती है। घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। 

    उन्होंने यह भी बताया कि हमारी संस्था सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार में अगर सर भक्ति भजन ग्रुप की ओर से बिल्कुल फ्री में सत्संग करने की सेवा प्रदान की जा रही है। कोई भी हमसे संपर्क करके इसका लाभ प्राप्त कर सकता है। अगर थाली में चढ़ावे के तौर पर कोई माथा टेकता है तो वह धनराशि गरीब कन्याओं की पढ़ाई पर खर्च की जाती है।

      इस अवसर पर किरण बंसल-धर्मपाल बंसल,नीलम पाठक-रकेश पाठक, आशा शर्मा-कैलाश शर्मा, उरमाल गर्ग-अशोक गर्ग,शशि बजाज-महेंद्र पाल बजाज, चंद्रकांता सियाल-हेमंत सियाल, सविता कक्कड़-जगदीश कक्कड़,त्रिलोचन चोपड़ा, प्रभा कक्कड़-अशोक कक्कड़, गतिंदर कमल, बलराज बंसल, समीर गुप्ता और गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement