वृन्दावन सरोवर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ भक्ति सम्मान महोत्सव

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन : कैलाश नगर स्थित वृन्दावन सरोवर में गोलोकवासी श्रीमती मुन्नी देवी की स्मृति में भक्ति सम्मान महोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या) के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।महोत्सव का शुभारंभ स्व. श्रीमती मुन्नी देवी के चित्रपट के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।तत्पश्चात सरस भजन संध्या आयोजित हुई। जिसमें प्रख्यात भजन गायक विष्णु बावरा व भजन गायिका राधिका किशोरी ने ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओत-प्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।इसके अलावा भागवत प्रवक्ता साध्वी वर्षा हरि कौशल, रूपेश महाराज एवं बालशुक गोपाल शरण महाराज आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद् के अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, भागवत प्रवक्ता अनमोल कृष्ण शास्त्री, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, भागवताचार्य अंकित कृष्ण शास्त्री, पण्डित राजेश शास्त्री आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमित यादव एवं अशोक यादव ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके किया।
इस अवसर पर आकांक्षा यादव, शुभ, हर्षित यादव, गीताली यादव, कल्पना यादव, गीता यादव, जितेंद्र यादव, संदीप यादव, सचिन यादव, विवेक यादव, धीरेन्द्र यादव, रिशु यादव, कार्तिक एवं करन आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन सन्त प्रवर रामदास महाराज (अयोध्या) ने किया।कार्यक्रम का समापन सन्त, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैसाखी का पर्व हम सब के लिए विशेष महत्व रखता : कुलवंत भट्टी

Wed Apr 15 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश गर्ग। कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : शहीद बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा फौजी कॉलोनी के निवासियों द्वारा बैसाखी का पर्व बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया। निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया। बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा फौजी कालोनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement