संतो ने सर्व कल्याणार्थ की प्रार्थना: स्वामी अमरेश्वर दास
मोगा : 23 अगस्त [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद रजि: के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा श्री श्री 108 स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी मानव को भवसागर पार करने हेतु मार्ग समाज को उचित दिशा प्रदान कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक समाजिक एवं जरूरतमंद परिवारों को यथायोग्य सहायता करने में सदैव अग्रणी हैं। आज उन्होंने सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा की ओर से कुटिया श्री योगी राज ब्रह्मचारी महांराज जी में साधु संतो हेतु भण्डारा का अयोजन करके संयुक्त रूप से सर्व कल्याणार्थ प्रार्थना की। भण्डारा में विराजमान सभी महापुरुषों ने बहुत ही प्रेम से भण्डारा ग्रहण करते हुए प्रभु श्री की जय जयकार करते हुए स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीता भवन मोगा ट्रस्ट के कार्यकारिणी अध्यक्ष खुशवंत राय जोशी, वरिष्ठ एडवोकेट एवं प्रसिद्ध समाज सेवी बोध राज मजीठिया, सहिल,करन, पुनीत बांसल के अतिरिक्त अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।