श्री राम जन्म भूमि अयोध्या निर्माणाधीन मंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाया भण्डारा : स्वामी अमरेश्वर दास

मोगा : [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा ]:= राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद [रजि:] के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा के संस्थापक श्री श्री 108 स्वामी अमरेश्वर दास महांराज जी जहाँ मानव को भवसागर पार करने हेतु प्रभु श्री के चरण कमलों के साथ तो जोड़ ही रहे हैं। वहीं प्रशासनिक, समाजिक एवं मानव कल्याणार्थ कार्यों में सदैव उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने हेतु सदैव अग्रणी रहते हैं। कारोना काल में देशब्यापी लाँक डाउन के दौरान उन्होंने अपनी जान की प्रवाह न करते हुए अपने शिष्यों के साथ प्रशासनिक समाजिक एवं जरूरतमंद परिवारों को यथायोग्य सहायता प्रदान की जो कि अति प्रशंसनीय है। अब मोगा लुधियाना जी टी रोड पर सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा का निर्माण करवा रहे हैं जो कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए लाभान्वित होगा। इस उत्तम कार्य हेतु दानी परिवारों का विशेष योगदान अति अनिवार्य है। कल स्वामी जी की प्रेरणा से सेवा कुंज अनाथ एवं वृद्ध आश्रम मोगा की प्रबंधक कमेटी की ओर से भगवान श्री राम जी के भाव्य अयोध्या मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोगा के बस स्टैंड के पास कड़ी चावल एवं हलवा का भण्डारा लगाया गया। राहगीर भगवान श्री राम जी की घोष करते हुए भण्डारा ग्रहण कर रहे थे। प्रभु श्री राम जी के जयकारों से महौल पूर्ण रूप से भक्तिमय रहा। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वरिष्ठ वकील बोधराज मजीठिया, पुनीत साहिल, कर्ण, अजय कांसल, जीतू कनव अशोक वावा के अतिरिक्त भारी संख्या में भक्त जन उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत द्वारा दिया गया विवादित बयान जिसमें उन्होंने नेहरू पटेल और गांधी के ऊपर भी गुटबाजी का आरोप लगाया गोपाल सिंह रावत ने

Fri Aug 6 , 2021
रिपोर्टर जफर अंसारीरंजीत रावत के इस विवादित बयान पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत ने कहा की रणजीत रावत द्वारा इस तरह के निराधार और गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी करना बहुत ही शर्मनाक है उनका कहना है कि क्या ऐसे लोग कांग्रेश की नया […]

You May Like

Breaking News

advertisement