विश्व कल्याण एवं राष्ट्र में सुख समृद्धि के लिए दुःख भंजन महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद किया गया भंडारे का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

32 वें कावड़ शिविर के समापन के उपरांत किया गया रुद्राभिषेक व भंडारे का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : शिव शक्ति सेवा मंडल के प्रधान मनोहर लाल खुंगर ने बताया कि शनिवार को सावन महीने के 32 वें कावड़ शिविर के समापन के उपरांत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक दुःख भंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा विश्व कल्याण व राष्ट्र में सुख समृद्धि के लिए चेयरमैन एम. के. मौदगिल, पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सावन महीने का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सावन महीने में पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा शिव भक्तों की सेवा की जाती है। संस्था के चेयरमैन एम. के. मौदगिल ने बताया कि सावन महीने में कावड़ शिविर में सभी लोगों में कावड़ियों की सेवा करने के लिए विशेष उत्साह होता है। इस अवसर पर शिव शक्ति सेवा मंडल के चेयरमैन एम. के. मौदगिल व प्रधान मनोहर लाल खुंगर के साथ सचिव संदीप मरवाह, जोगिंदर बिट्टू, नवीन सैनी, राज कुमार, गगन ढल, सुमित मित्तल, ओम प्रकाश, अनिल रितवाल शर्मा व वेद ग्रोवर इत्यादि भी मौजूद रहे।
दुःख भंजन महादेव मंदिर में शिव शक्ति मंडल के भंडारे में लोग एवं सेवा करते हुए सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुखभंजन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, किया अभिषेक।

Sat Aug 3 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 3 अगस्त : श्रावण मास की शिवरात्रि पर शनिवार को भी जिले के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया गया। हरिद्वार से कावड़ लाए कांवड़ियों ने सर्वप्रथम जलाभिषेक किया उसके बाद शिव भक्तों ने लंबी लाइनों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement