कुवि में धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा की 128वीं जयंती

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न एवं देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री गुलजारीलाल नंदा की 128वीं जयंती 4 जुलाई 2026 को सेवा, संस्कार और स्वदेशी की भावना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। केन्द्र की निदेशिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि समारोह में हवन-यज्ञ, प्रथम रक्तदान शिविर, पौधारोपण, पुष्पांजलि, स्वदेशी प्रदर्शनी, भजन संध्या, महाआरती तथा पुरस्कार वितरण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा होंगे। समारोह की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे, जबकि उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि प्रातःकालीन कार्यक्रम भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा संग्रहालय एवं पुस्तकालय, ब्रह्मसरोवर में आयोजित होंगे। सुबह 8.00 बजे हवन-यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात पूर्णाहुति, रक्तदान शिविर, पुष्पांजलि, पौधरोपण, नंदा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वदेशी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सायं कालीन कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में होंगे, जहां शाम 5.30 बजे भजन संध्या, 6.30 बजे महाआरती, 7.00 बजे पुरस्कार वितरण तथा 7.15 बजे अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाने का काम करेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान : नायब सिंह सैनी

Sat Jul 4 , 2026
मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जापान की विस्तृत रिपोर्ट। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 3 जुलाई : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में जापान में हुए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत-जापान के सांस्कृतिक सहयोग को और […]

You May Like

Breaking News

advertisement