भारत विकास परिषद फिरोजपुर ने श्री ओम प्रकाश कटारिया के सहयोग से 101 तुलसी पौधे मंदिर माता लाल देवी में भक्तजनों को वितरण किए

भारत विकास परिषद फिरोजपुर ने श्री ओम प्रकाश कटारिया के सहयोग से 101 तुलसी पौधे मंदिर माता लाल देवी में भक्तजनों को वितरण किए

फिरोजपुर 17 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

भारत विकास परिषद श्री ओम प्रकाश कटारिया परिवार के सहयोग से तुलसी के 101 पौधे मंदिर माता लाल देवी, धवना मोहल्ला फिरोजपुर शहर में श्रद्धालुओं को वितरण किए। श्री ओम प्रकाश कटारिया ने बताया के तुलसी में अनेकों को गुण है। यह एक अशुद्धि का काम करती है। घर में तुलसी होने से मच्छर नहीं पनपते। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और स्नातन धर्म के लिए यह पूजनीय है। श्री के बी गौतम और सुभाष चौधरी ने बताया कि तुलसी माता को रविवार के दिन ना तो तोड़ना चाहिए और नाही जल अर्पित करना चाहिए और तुलसी का सेवन करते समय इसको नाखून से नहीं तोड़ना चाहिए और ना ही दांतो के तले दबाना चाहिए।

इस मौके पर श्रीमती कविता कटारिया वीना मोंगा पुष्पा मोंगा विनोद गोयल सुभाष चौधरी के बी गौतम महेंद्र पाल बजाज सुरेश शर्मा अशोक जैन गुरुदत्त मल वेद कोछड़ वेद मल्होत्रा गतिंदर कमल इत्यादि ने भी तुलसी वितरण करते समय अपनी सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सेवानिवृत्त पूर्व अध्यक्ष प्रो. केआर अनेजा ने शोध के क्षेत्र में बनाई नई पहचान

Wed Aug 17 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सेवानिवृत्त पूर्व अध्यक्ष प्रो. केआर अनेजा ने शोध के क्षेत्र में बनाई नई पहचान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सेवानिवृत्त पूर्व अध्यक्ष प्रो. के आर अनेजा ने शोध के क्षेत्र […]

You May Like

advertisement