सैनिको के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका में भारत के सैनिको के सम्मान में गोपालपुर विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसको मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने तिरंगा यात्रा निकाली । जो नये चौक से होते हुये पुराना चौक , बाजार खास , कासिमगंज से होते हुए शहाबुद्दीनपुर में जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में लोगो द्वारा भारत माता की जय के नारो से पूरा क्षेत्र देश भक्ति से भर गया। वही भाजपा नेता सतेन्द्र राय ने कहा की देश के सैनिको का सम्मान सर्वोपरि है। आज हमारे देश के सैनिको के कारण ही हमारी बहनो की सिंदूर का बदला पूरा हुआ, जिससे हमारे देश के दुश्मनो को उसका मुहतोड़ जबाब मिल गया। इस मौके पर रामसागर सिंह, राकेश सिंह ,मण्डल अध्यक्ष दीपक मिश्र , मण्डल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय, अभिषेक राय, बबलू राय, चन्द्रपाल सिंह,लालजी सिंह,डॉ सुनील जायसवाल सन्तोष रायअ,दिलीप गुप्ता,वीरेंद्र विश्वकर्मा, आलोक गुप्ता,दयाशंकर यादव, अमरीश दुबे, सूर्यभान सोनकर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ ऑटो रिक्शा चालक समिति उ प्र.ने की ई रिक्शा चालकों के लिए स्टैंड की मांग

Wed May 21 , 2025
आजमगढ़ ऑटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश के लोगों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नामित एक ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में भारी मात्रा में पारिवारिक रोजी रोटी और गरीबी मिटाने के दृष्टि से लोगों ने बैंकों आदि से कर्ज […]

You May Like

advertisement