आज़मगढ़:पलिया पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर कहा 7 दिन में सभी मांगे पूरी नहीं तो करेंगे महापंचायत

आजमगढ | सगड़ी तहसील क्षेत्र का पलिया गांव इन दिनों सुर्खियों में है तमाम राजनीतिक दलों व संगठनों के लोग पलिया गांव पहुच रहे है इसी क्रम में आज दोपहर 1 बजे भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पलिया पहुँचे। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का काफी हुजूम जुटा रहा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। रावण पलिया पहुँचकर पीड़ित मुन्ना पासवान के परिवार से मिले और कहाँ की उनकी लड़ाई अब मेरी लड़ाई है। सरकार और प्रशासन को 7 दिन का समय दे रहा हूं सभी लोगों का मुकदमा वापस लिया जाय तथा दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाय।
यदि 7 दिन में न्याय नही मिला तो आजमगढ में हम लोग महापंचायत करेंगे। इस के साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर भी एफआईआर दर्ज किया जाय हम भी पीड़ितों के साथ जेल जाएंगे हमारे भीम आर्मी के सभी साथी जेल जाएंगे आजमगढ़ की जेल छोटी पड़ जाएगी।
पूरे प्रदेश और देश भर में कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान, जनार्दन एडवोकेट, धर्मवीर भारती, शैलेंद्र कुमार राजेंद्र गौतम विपिन राव शास्त्री अरविंद राणा दुष्यंत निराला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਅਗਸਤ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਤੀਸਰੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਿਚ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਆਯੋਜਨ:ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ

Mon Jul 19 , 2021
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਮਾਨਯੋਗ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਐਸ ਏ ਐਸ ਨਗਰ ਜੀਆ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਮਾਣਯੋਗ ਜ਼ਿਲਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਕਿਸ਼ੋਰ ਕੁਮਾਰ ਜੀਆਂ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਗਸਤ ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement